विज्ञापन

Ramayana Box Office Collection Day 12: दूसरे सोमवार 'रामायणम्' की कमाई को लगा झटका, फिर भी रणबीर कपूर की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ये आंकड़ किया पार

Ramayana Box Office Collection Day 12: रणबीर कपूर स्टारर रामायण दूसरे हफ्ते में भी शानदार कमाई कर रही है. हालांकि सोमवार को फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद भी फिल्म ने12वें दिन 32 करोड़ रुपये का बिजनेस किया, जिसके बाद इसकी कुल भारत में नेट कमाई 792.60 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.

Ramayana Box Office Collection Day 12: दूसरे सोमवार 'रामायणम्' की कमाई को लगा झटका, फिर भी रणबीर कपूर की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ये आंकड़ किया पार
Ramayana Box Office Collection Day 12: सोमवार कमाई में हुई गिरावट, फिर भी बनाया नया रिकॉर्ड
Youtube
नई दिल्ली:

Ramayana Box Office Collection Day 12: रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायणम्' दूसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. हालांकि रोजाना की कमाई में गिरावट देखने को मिली है, फिर भी फिल्म की कुल कमाई लगातार बढ़ रही है. भारत में फिल्म की नेट कमाई अब 800 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है. हिंदी के अलावा इसके डब वर्जन भी दर्शकों को पसंद आ रहे हैं. 

12वें दिन की कमाई

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 12वें दिन भारत में करीब 32 करोड़ रुपये नेट का कारोबार किया।

हिंदी वर्जन: 23.75 करोड़ रुपये
मलयालम वर्जन: 2.85 करोड़ रुपये
कन्नड़ वर्जन: 2 करोड़ रुपये
तमिल वर्जन: 1.90 करोड़ रुपये
तेलुगु वर्जन: 1.50 करोड़ रुपये

ये भी पढ़ें: 4000 करोड़ की रामायण का ये कैसा जटायु? पक्षी होकर भी दो हाथ, दो पांव और दो पंख

फिल्म देशभर में 22,365 शोज में दिखाई गई.

कुल कमाई 800 करोड़ के करीब

11वें दिन की तुलना में 12वें दिन फिल्म की कमाई में करीब 57.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. इसके बावजूद फिल्म की कुल भारत नेट कमाई 792.60 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में फिल्म 800 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी.

दूसरी बड़ी फिल्मों से आगे

हालांकि फिल्म रामायणम् की तुलना अगर रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज' से की जाए तो इस फिल्म ने 11 दिनों में 846.87 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं प्रभास की 'कल्कि 2898 एडी' ने 510.05 करोड़ रुपये और शाहरुख खान की 'जवान' ने 11 दिनों में 477.63 करोड़ रुपये की नेट कमाई की थी.

IFFI 2026 में भी दिखेगी फिल्म

बॉक्स ऑफिस पर सफलता के साथ-साथ 'रामायणम्: पार्ट 1' एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करने जा रही है. ये फिल्म IFFI 2026 (इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया) के BRICS सेगमेंट में दिखाई जाने वाली पहली फिल्म बनेगी. यह फिल्म महोत्सव 20 नवंबर से गोवा में शुरू होगा. इस स्पेशन सेगमेंट में BRICS देशों और उनके साझेदार देशों की फिल्मों को प्रदर्शित किया जाएगा. इसका उद्देश्य दुनिया भर की फिल्मों को भारतीय दर्शकों तक पहुंचाना और अलग-अलग तरह की कहानियों और सिनेमा को स्टेज देना है.

फिल्म के बारे में

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण: पार्ट 1' की कहानी उन्होंने श्रीधर राघवन के साथ मिलकर लिखी है. फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा और यश ने किया है. फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा रवि दुबे, लारा दत्ता, विवेक ओबेरॉय, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल और अन्य कलाकार भी नजर आए हैं. फिल्म भारतीय महाकाव्य रामायण पर आधारित है. इसका दूसरा पार्ट, जिसमें सनी देओल हनुमान के किरदार में नजर आएंगे, 2028 में सिनेमाघरों में रिलीज होगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramayana Box Office Collection, Bollywood, Entertainment, Ranbir Kapoor, Sai Pallavi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com