इंडियन एनर्जी फोरम और पूर्व ऊर्जा सचिव आर वी शाही की किताब energy transition towards making India a developed nation के विमोचन के मौके पर ऊर्जा सचिव पंकज अग्रवाल ने कहा कि आज से 12 साल पहले शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के बिजली की सप्लाई में 10 घंटे से ज्यादा का अंतर था जो आज केवल एक घंटे का रह गया है. ये दिखाता है कि प्रधानमंत्री के एनर्जी सिक्युरिटी पर हमने कितना काम किया है. 2014 में शहरी क्षेत्र में 14 घंटे बिजली देते थे आज 22 घंटे बिजली देते हैं.
इस मौके पर नीति आयोग के उपाध्यक्ष अशोक लाहिरी भी मौजूद थे. अशोक लाहिरी ने कहा कि जब वो वित्त मंत्रालय में थे तब से आर वी शाही को जानते हैं. इनकी किताब शाही के ऊर्जा के क्षेत्र में रिसर्च का एक संकलन है. उन्होंने लिखा है 2047 में प्रति व्यक्ति एनर्जी की खपत 6000 KWH हो जाएगा. लेकिन विकसित भारत में प्रति व्यक्ति ऊर्जा की खपत कितनी होगी इसके जवाब पर चर्चा हो रहे हैं. शाही ने इस किताब में सुझाव दिया है कि सौर ऊर्जा को ग्रामीण क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा पैदा करने पर जोर देना चाहिए जो पीएम सौर ऊर्जा योजना में पूरी की जा रही है.
किताब के विमोचन के मौके पर NTPC के CMD गुरदीप सिंह और CEA के चेयरमैन Ghanshyam Prasad भी मौजूद थे. इस मौके पर RV shahi ने कहा कि ये उनकी पांचवीं किताब है.
ऊर्जा का क्षेत्र हमेशा से ही चुनौती पूर्ण रहा है. ऊर्जा की खपत प्रति व्यक्ति कितनी होती है दो सौ देशों पर स्टडी करके इसमें बताया गया है. उनकी एक किताब ऊर्जा सेक्युरिटी और जलवायु परिवर्तन क्लार्क आधारित थी. भारत की ऊर्जा खपत 2050 तक प्रति व्यक्ति 7000 MWH यूनिट हो जाएगी. कोयले से पैदा होने वाली बिजली की जरुरत बनी रहेगी भले ही सौर ऊर्जा के नए प्लांट लग रहे हों. क्योंकि कोयले से बनी हुई बिजली की विश्वसनीयता है. NTPC के सीएमडी गुरदीप सिंह ने कहा कि विकसित भारत के लिए एनर्जी की जरुरत है और इसके लिए ऊर्जा में बिजली की भागीदारी 50 फीसदी है जिससे हमारी जिम्मेदारी बढ़ जाती है. इसी के चलते ऊर्जा का क्षेत्र कई बड़े बदलावों से गुजर रहा है. विकसित देशों में बिजली की खपत या तो स्थिर है या गिर रही है. एक तरफ डिकार्बानाइजेशन है तो दूसरी ऊर्जा सिक्युरिटी है इसमें संतुलन कैसे बैठाया जाए ये भी इस किताब में बताया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं