- एशिया कप के दौरान 14 सितंबर को भारत-पाकिस्तान के बीच प्रस्तावित मैच को लेकर बहस छिड़ गई है.
- सांसद इमरान मसूद ने शर्मनाक कहा तो तारिक अनवर ने खेल को राजनीति से अलग रखने की बात कही.
- अजहरुद्दीन ने इसे दोहरा मापदंड कहा तो सांसद मनोज तिवारी बोले, मैच नहीं, पाक में खेलने पर आपत्ति.
भारत में आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने के मसले पर संसद में सियासत गरम है. ऑपरेशन सिन्दूर पर विशेष चर्चा के दौरान भी कई सांसदों ने इस पर सवाल उठाए. इस मुद्दे सांसदों और पार्टियों की राय बंटी हुई है. कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने जहां इसे शर्मनाक बताया तो उन्हीं की पार्टी के सांसद तारिक अनवर का कहना था कि खेल और राजनीति को जोड़कर नहीं देखना चाहिए. BCCI एग्जिक्यूटिव बोर्ड के वाइस प्रेजिडेंट व कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ल ने जहां चुप्पी साध रखी है, वहीं पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने इसे दोहरा मापदंड बता रहे हैं. बीजेपी सांसद मनोज तिवारी को मैच पर नहीं, पाकिस्तान में खेलने पर एतराज है.
14 सितंबर को होना है भारत-पाकिस्तान मैच
बता दें कि एशिया कप 9 से 28 सितंबर तक संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में आयोजित होने वाला है. इसी दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में मैच खेला जाएगा. पाकिस्तान के साथ मैच खेलने को लेकर क्रिकेट के लेकर राजनीतिक जगत में बड़ी बहस छिड़ गई है. कई लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं तो कई खेल को राजनीति से अलग देखने की पैरोकारी कर रहे हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
इमरान मसूद - अभी तो आंसू भी नहीं सूखे
सहारनपुर से कांग्रेस के लोकसभा सांसद इमरान मसूद से जब एनडीटीवी ने पूछा तो उन्होंने पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अभी तो हमारी जिन बहनों की मांग सूनी हुई थी, उनके आंख के आंसू भी नहीं सूखे हैं और आप क्रिकेट खेलने चल दिए. शर्म कीजिए इस पर. एक तरफ आप कहते हैं कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते. आप पाकिस्तान का पानी रोक देते हो, वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलते हो. क्रिकेट TRP का गेम है. उसके राइट्स बहुत महंगे बिकते हैं. पाकिस्तान के साथ खेलने वालों को भी शर्म आनी चाहिए.
तारिक अनवर - खेल और राजनीति अलग
लोकसभा में उनके सहयोगी कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने एनडीटीवी से बातचीत में कहा कि खेल और राजनीति को एक साथ जोड़कर नहीं देखना चाहिए. तारिक़ अनवर ने कहा कि पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच न खेलना सही फैसला नहीं होगा. खेल और संस्कृति से जुड़े संबंधों को रोकना सही नहीं है. सितम्बर में जो इंटरनेशनल टूर्नामेंट हो रहा है, उसमें कई देश भाग ले रहे हैं. उससे हम अपने आपको अलग कर लें, ये मुनासिब नहीं होगा.
राजीव शुक्ला चुप, अजहरुद्दीन बोले- दोहरा रवैया
इस बारे में एनडीटीवी ने जब BCCI एग्जिक्यूटिव बोर्ड के वाइस प्रेजिडेंट और कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ल से राय जाननी चाही तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने एक न्यूज़ एजेंसी से बातचीत में कहा कि खेल चलते रहना चाहिए, लेकिन पहलगाम जैसी घटनाएं भी नहीं होनी चाहिए. आतंकवाद रुकना चाहिए. भारत ने आतंक के खिलाफ हमेशा सख्त रुख अपनाया है... लेकिन खेल होना चाहिए. वहीं पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन एशिया कप में पाकिस्तान के साथ खेलने की आलोचना की है और दोहरे मापदंड का हवाला दिया है.
मनोज तिवारी- पाकिस्तान में खेलने पर एतराज
भारत-पाकिस्तान मैच पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने एनडीटीवी से खास बातचीत में कहा कि मैच का तो हमेशा ही स्वागत है, लेकिन ये देखना जरूरी है कि मैच कहां पर खेला जा रहा है. इसी पर कई सारी बातें चल रही हैं. मेरा स्पष्ट मत है कि अभी हमें पाकिस्तान में नहीं खेलना चाहिए. इंटरनेशनल टूर्नामेंट पर तो किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए. उसमें तो देश खेल ही रहे हैं.
उन्होंने कहा कि मैच के दिन अगर कोई दूसरा देश जीत जाए तो इसे इस तरह नहीं देखा जाना चाहिए कि भारत सैन्य शक्ति में कमजोर पड़ जाएगा. खेल के मैदान में खिलाड़ी उस दिन कैसे खेलते हैं, उनकी उस दिन परफॉर्मेंस कैसी रहती है, ये मायने रखता है.
बीजेपी सांसद ने आगे कहा कि हमें भरोसा है और पूरे देश में जज्बा है कि हम पाकिस्तान को एक बार फिर से हराएंगे. पहलगाम हमले के आतंकियों को हमने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए दंडित किया है. अब आतंकवाद को समर्थन देने की उसकी नीति को हम मैदान में हराकर संदेश देंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं