एशिया कप के दौरान 14 सितंबर को भारत-पाकिस्तान के बीच प्रस्तावित मैच को लेकर बहस छिड़ गई है. सांसद इमरान मसूद ने शर्मनाक कहा तो तारिक अनवर ने खेल को राजनीति से अलग रखने की बात कही. अजहरुद्दीन ने इसे दोहरा मापदंड कहा तो सांसद मनोज तिवारी बोले, मैच नहीं, पाक में खेलने पर आपत्ति.