भारत ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है. अब भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है. भारत ने इकोनॉमी में जापान को पीछे छोड़ दिया है. अब भारत से आगे सिर्फ तीन देश अमेरिका, चीन और जर्मनी है. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से यह जानकारी साझा की है.
रेखा गुप्ता ने आईएमएफ की वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट का हवाला दिया और एक ग्राफिक्स साझा किया है, जिसके मुताबिक भारत की अर्थव्यवस्था 4.187 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गई है. वहीं इसने 4.186 ट्रिलियन डॉलर वाली जापान की अर्थव्यवस्था को पीछे छोड़ दिया है.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न

हर भारतीय के लिए गर्व का दिन: गुप्ता
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने एक्स पोस्ट में इसे हर भारतीय के लिए गर्व का दिन बताया है. साथ ही कहा, "IMF की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, भारत अब आधिकारिक तौर पर जापान को पीछे छोड़कर 4.187 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है. यह ऐतिहासिक उपलब्धि महज आंकड़ों से परे है. यह वह रास्ता है जिस पर हम माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विजन के तहत साथ-साथ चले हैं. उनके साहसिक फैसले, दृढ़ संकल्प और 140 करोड़ भारतीयों की क्षमताओं में विश्वास ने इस बदलाव को प्रेरित किया है."
अब भारत से आगे सिर्फ तीन देश
भारत से आगे जो तीन देश हैं, उनमें 30.57 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के साथ अमेरिका है. वहीं दूसरे स्थान पर 19.231 ट्रिलियन डॉलर के साथ चीन तो तीसरे स्थान पर 4.744 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के साथ जर्मनी का नंंबर आता है.
दुनिया की टॉप 10 इकोनॉमी में छठे नंबर पर ब्रिटेन, सातवें नंबर पर फ्रांस, आठवें स्थान पर इटली, नवें स्थान पर कनाडा और दसवें स्थान पर ब्राजील है.
2027 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी
आईएमएफ ने अनुमान जताया है कि भारत की अर्थव्यवस्था 2027 तक 5 ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े को पार कर सकती है और इस दौरान जीडीपी का आकार 5,069.47 अरब डॉलर रहने का अनुमान जताया गया है. वहीं, 2028 तक भारत की जीडीपी का आकार 5,584.476 अरब डॉलर होने का भी अनुमान है.
6.2% जीडीपी ग्रोथ रेट का अनुमान
आईएमएफ का अनुमान है कि 2025 में भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट 6.2% रह सकती है. वहीं IMF का अनुमान है कि दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं अमेरिका और चीन आगामी करीब एक दशक तक अपनी रैंकिंग को बरकरार रख सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं