विज्ञापन
This Article is From Oct 31, 2017

आर्थिक मोर्चे पर भारत के लिए अच्छी खबर, कारोबारी माहौल की रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग-10 खास बातें

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि भारत कारोबार सुगमता रैंकिंग में शीर्ष 50 देशों में शामिल हो सकता है.

आर्थिक मोर्चे पर भारत के लिए अच्छी खबर, कारोबारी माहौल की रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग-10 खास बातें
वित्त मंत्री अरुण जेटली (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:
  1. इस रैंकिंग पर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि पिछले कुछ सालों से इस सूची में भारत की रैंकिंग 130 से 140 के आसपास रहती थी.
  2. 2014 में हमारी रैंकिंग 142 थी, जबकि पिछले साल 130वीं रैंकिंग थी. इस साल हमने 30 पायदानों की छलांग लगाई है.
  3. जेटली ने कहा कि हम लगातार उन सभी मानदंडों में सुधार की कोशिश करते रहे हैं, जिसे व्यापार सुगमता के लिहाज से जरूरी समझा जाता है.
  4. वर्ल्ड बैंक ने ऐसे कुछ चुनिंदा देशों के ही नाम लिए हैं, जिन्होंने इस लिहाज से उल्लेखनीय प्रगति की है.
  5. जेटली ने कहा कि भारत एकमात्र बड़ा देश है, जिसका नाम विश्व बैंक की ताजा व्यापार सुगमता रिपोर्ट में संरचनात्मक सुधारों को लागू करने में लिया गया है.
  6. जेटली ने कहा कि भारत कारोबार सुगमता रैंकिंग में शीर्ष 50 देशों में शामिल हो सकता है.
  7. उन्होंने कहा कि भारत ने कारोबार सुगमता में सबसे बड़ा उछाल टैक्स रिफॉर्म क्राइटेरिया में दर्ज किया है
  8. वर्ल्ड बैंक की इस रैंकिंग में न्यूजीलैंड टॉप पर है, जबकि सिंगापुर का स्थान दूसरा है. डेनमार्क तीसरे पायदान पर है.
  9. अगर पड़ोसी देशों की बात करें तो पाकिस्तान की रैंकिंग 147 और बांग्लादेश की 177 है.
  10. इस सूची में सबसे निचले स्थान पर सोमालिया है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Economy, World Bank
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com