विज्ञापन

राष्ट्रीय एकता पर्व 2026 में दिखी सांस्कृतिक झलक, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय एंड्रयूज गंज में आयोजित राष्ट्रीय एकता पर्व 2026 में देश की सांस्कृतिक विविधता और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला.

राष्ट्रीय एकता पर्व 2026 में दिखी सांस्कृतिक झलक, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय एंड्रयूज गंज में आयोजित राष्ट्रीय एकता पर्व 2026 आयोजित हुआ.

केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) की यह अनूठी पहल राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने, भारत की सांस्कृतिक विविधता का उत्सव मनाने और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 तथा एनसीएफ-एसई (NCF-SE) 2023 के अनुरूप अनुभवात्मक शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से की गई है. इस भव्य आयोजन में दो प्रमुख कार्यक्रम शामिल थे, 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' (EBSB) और 'कला उत्सव', जिनका आयोजन क्रमशः केवीएस और एनसीईआरटी (NCERT) के दिशानिर्देशों के अनुसार किया गया.

'एक भारत श्रेष्ठ भारत' (EBSB) के अंतर्गत विद्यार्थियों ने समूह नृत्य और कलाकृतियों एवं परियोजनाओं की प्रदर्शनी में उत्साहपूर्वक भाग लिया. उन्होंने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों और रचनात्मक प्रदर्शनियों के माध्यम से भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक ज्ञान तथा विविधता में एकता की भावना को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया.

वहीं 'कला उत्सव' खंड में एकल नृत्य, समूह नृत्य, 2डी पेंटिंग, 3डी कला, स्वदेशी खिलौने और खेल (2डी/3डी), रंगमंच (थिएटर) तथा कहानी वाचन (स्टोरीटेलिंग) जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं. विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों से आए प्रतिभागियों ने भारत की जड़ों और परंपराओं से जुड़ी कला शैलियों के माध्यम से अपनी उत्कृष्ट कलात्मक प्रतिभा, रचनात्मकता और सांस्कृतिक समझ का प्रदर्शन किया.

Latest and Breaking News on NDTV

प्रतियोगिताओं में पारदर्शिता, निष्पक्षता और वस्तुनिष्ठता बनाए रखने के लिए प्रदर्शन कला और दृश्य कला क्षेत्र के प्रतिष्ठित निर्णायकों के एक पैनल ने निर्धारित मानदंडों के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया.

इस कार्यक्रम में विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों के छात्रों, शिक्षकों और अधिकारियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया. यह आयोजन युवा विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित करने, भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को समझने और 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' के आदर्शों को मजबूत करने का एक उत्कृष्ट मंच प्रदान करता है.

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय एंड्रयूज गंज के प्राचार्य डॉ. विवेक यादव ने संकुल स्तरीय राष्ट्रीय एकता पर्व 2026 के सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों, निर्णायकों और आयोजन समिति को बधाई दी. साथ ही उन्होंने विजेताओं को प्रतियोगिता के आगामी चरणों के लिए शुभकामनाएं दीं.

यह भी पढ़ें- क्या Bank और NBFCs की ब्याज दर होगी एक जैसी? जानें RBI ने क्या उठाया बड़ा कदम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pm Shri Kendriya Vidyalaya, Nep 2020, Today News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com