पंजाब के मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया गया है. मंत्री अमन अरोड़ा से हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट विभाग मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने पास रखा है जबकि इंफार्मेशन एंड पब्लिक रिलेशन विभाग भी अमन अरोड़ा से लेकर चेतन सिंह जौरामाजरा को दिया गया है. अमन अरोड़ा के पास अब प्रशासनिक सुधार समेत कुल चार विभाग होंगे.
फूड प्रोसेसिंग विभाग चेतन सिंह जौरामाजरा से वापस ले लिया गया है और लालजीत सिंह भुल्लर को दिया गया है. मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को विभाग आवंटित करने के लिए चिट्ठी भेजी है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को पंजाब के पांच मंत्रियों के विभागों में फेरबदल करते हुए अमन अरोड़ा से आवास और शहरी विकास सहित दो महत्वपूर्ण विभाग वापस ले लिए. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने पांच मंत्रियों अमन अरोड़ा, गुरमीत सिंह मीत हेयर, लालजीत सिंह भुल्लर, चेतन सिंह जौरामाजरा और अनमोल गगन मान के विभागों में फेरबदल किया है.
मुख्यमंत्री अब आवास और शहरी विकास विभाग खुद अपने पास रखेंगे, जो पहले अरोड़ा के पास था. मुख्यमंत्री ने सुनाम से ‘आप' विधायक अरोड़ा को रोजगार सृजन और प्रशिक्षण विभाग भी दे दिया है. सूचना एवं जनसंपर्क विभाग पहले अरोड़ा के पास था, लेकिन उसे अब जौरामाजरा को दिया गया है. परिवहन मंत्री भुल्लर अब खाद्य प्रसंस्करण विभाग भी संभालेंगे, जो पहले जौरामाजरा के पास था.
मुख्यमंत्री मान ने अपने कुछ मंत्रियों के विभागों में फेरबदल का फैसला तब किया जब बुधवार को उनकी सरकार का एक साल पूरा हो गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं