- चार मार्च को इन मामलों की संख्या 242 थी
- 14 दिन में आ गए 158 नए मामले
- भारत में सबसे पहले 29 दिसंबर को रिपोर्ट हुआ था यूके स्ट्रेन
भारत में कोरोना वायरस के नए मामलों की बढ़ती संख्या के बीच यूके, दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील के आए वेरिएंट के मामलों में भी इजाफा हो रहा है. केंद्र सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, देश में 18 मार्च तक ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील के वेरिएंट के 400 मामले सामने आ चुके हैं. गौरतलब है कि 4 मार्च को इन तीनों वेरिएंट के मामलों की संख्या 242 था, इस तरह 14 दिनों में इस संख्या में 158 का इजाफा हुआ है. इन तीनों वेरिएंट को अधिक घातक माना जा रहा है.
महाराष्ट्र में कोरोना के नए मामलों ने बजाई 'खतरे की घंटी', 24 घंटों में 23 हजार से ज्यादा केस
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यूके का स्ट्रेन सबसे पहले भारत में 29 दिसंबर को रिपोर्ट किया गया था जब ब्रिटेन से आए छह त्रयों में यह संक्रमण पाया गया था. यूके स्ट्रेन के सामने आने के बाद दुनिया में अफरातफरी की स्थिति बन गई थी और इसके कारण भारत सहित कई देशों को हवाई यात्रा प्रतिबंध लगाने की घोषणा करनी पड़ी थी.
भारत में कोविड-19 टीके की 6.5 प्रतिशत खुराक हो रही बर्बाद : केंद्र
गौरतलब है कि भारत में कोरोना के केसों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. गुरुवार को कोविड-19 के 35,871 नए मामले दर्ज किए गए जो 100 से अधिक दिनों में एक दिन में संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले हैं. इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 1,14,74,605 पर पहुंच गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, लगातार आठवें दिन कोरोना वायरस के मामले बढ़ने से संक्रमितों की संख्या 2,52,364 पर पहुंच गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का 2.20 प्रतिशत है.सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, मरीजों के स्वस्थ होने की दर गिरकर 96.41 प्रतिशत हो गई है. आंकड़ों के अनुसार, 172 और कोविड-19 से लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,59,216 हो गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं