Maharashtra corona cases update: महाराष्ट्र में कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों ने खतरे की घंटी बजा दी है. राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 23,179 नए मामले सामने आए हैं, पिछले 24 घंटों में राज्य में 84 लोगों को कोरोना संक्रमण के कारण जान गंवानी पड़ी है. राहत की बात यह रही कि 9,138 लोग रिकवर करके घर लौटे. इस तरह अब तक कुल 21,63,391 मरीज रिकवर हो चुके हैं. राज्य में रिकवरी रेट 91.26%है. महानगर मुंबई में भी कोरोना के मामलों में तेजी आई् है. बुधवार को मुंबई में कोरोना के 2377 मामले सामने आए जबकि आठ लोगों की मौत इस संक्रमण के कारण हुई.
महाराष्ट्र के अधिकारी कोरोना के कहर से बचने के लिए ठीक से काम नहीं कर रहे: केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि 60 फीसदी से ज्यादा कोरोना के एक्टिव मामले अकेले महाराष्ट्र में है.मंत्रालय के अनुसार, कोरोना के 60 फीसदी एक्टिव केस और कोरोना संक्रमण के चलते हो रही मौजूदा मौतों में से 45.4 फीसदी मौतें महाराष्ट्र से है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को निष्क्रिय करने पर जोर दिया है.एक अधिकारी के अनुसार, 1 मार्च तक महाराष्ट्र में पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी के आसपास था जो कि अब बढ़कर 16 फीसदी तक पहुंच गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि राज्य में नए केसों की संख्या बढ़ रही है लेकिन कोरोना टेस्ट की संख्या नहीं बढ़ रही. हमने राज्य सरकार से इस बारे में ध्यान देने को कहा है.
दिल्ली में पिछले 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 500 से ज्यादा नए मामले, 3 मरीजों की मौत
महाराष्ट्र मे कोरोना के बढ़ते मामलों का असर देश के आंकड़ों पर भी पड़ा है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में 28 हजार 903 नए मामले सामने आए हैं. जो कि मंगलवार को आए मामलों से 18 फीसदी ज्यादा है.इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11,438,734 हो गई है. इस दौरान 188 और मरीज मौत के शिकार हुए हैं, जिसके बाद कुल मृतकों की संख्या 1,59,044 हो गई है. पिछले दिनों जहां कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 2 लाख के नीचे आ गई थी तो वहीं अब यह 2.5 लाख की तरफ तेजी से बढ़ती दिखाई दे रही है. देश में इस वक्त 2 लाख 34 हजार 406 मरीज एक्टिव अवस्था में हैं जोकि कुल मामलों को 2.05 फीसदी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं