- AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मर्दों को रिश्तों को लेकर सलाह दी है
- उन्होंने कहा कि पुरुषों को अपनी पत्नियों से अच्छा व्यवहार करना चाहिए
- बेवजह पत्नी पर गुस्सा करना या उसे ताने देने में कोई मर्दानगी नहीं : ओवैसी
सांसद और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने मर्दों को रिश्तों को लेकर सलाह दी है. उन्होंने कहा है कि अपनी पत्नी पर गुस्सा निकालने या उस पर ताने कसने में कोई मर्दानगी नहीं है, बल्कि उसका गुस्सा बर्दाश्त करने में मर्दानगी है. ओवैसी ने एक सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही, जिसका वीडियो उन्होंने साझा किया. इसमें उन्होंने कहा कि पुरुषों को अपनी पत्नियों से अच्छा व्यवहार करना चाहिए.
उन्होंने कहा, "मैंने यह कई बार कहा है. इससे कई लोग परेशान हैं. कुरान ने यह नहीं कहा है कि आपकी पत्नी को आपके कपड़े धोने चाहिए या आपके लिए खाना बनाना चाहिए या आपके सिर को दबाना चाहिए. वास्तव में यह कहती है कि पति को अपनी पत्नी की कमाई पर कोई अधिकार नहीं है, लेकिन पति की कमाई पर पत्नी का अधिकार है क्योंकि उसे घर चलाना है.''
-
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
Islam mein khawateen ka maqaam#AIMIM #AsaduddinOwaisi #Islam #HonourWoman #WomenPower #Majlis #Hyderabad #Telangana #India pic.twitter.com/zkDu9FDHEO
— AIMIM (@aimim_national) February 4, 2024
उन्होंने कहा, कई लोग खाना न बनाने के लिए अपनी पत्नियों की आलोचना करते हैं या उनके खाना पकाने में खामियां निकालते हैं. उन्होंने कहा, "मेरे भाइयों, यह इस्लाम है. यह (कहीं भी लिखा हुआ) नहीं है और फिर ऐसे लोग भी हैं जो अपनी पत्नियों के प्रति क्रूर हैं, जो उन्हें मारते हैं. यदि आप पैगंबर के सच्चे अनुयायी हैं तो मुझे बताएं कि उन्होंने कब किसी महिला पर हाथ उठाया.''
उन्होंने कहा, "बेवजह अपनी पत्नी पर गुस्सा करने या उस पर ताने कसने में कोई मर्दानगी नहीं है. उसके गुस्से को बर्दाश्त करना ही मर्दानगी है."
इंतजार करती हैं पत्नी और मां : ओवैसी
साथ ही कहा, "कुछ लोग बुरा मानते हैं, अगर उनकी पत्नी जवाब दे देती है. कई लोग देर रात तक दोस्तों के साथ बातें करते रहते हैं. उनकी पत्नी और मां घर पर उनका इंतजार करती हैं. मेरे भाइयों इन बातों को समझें."
ये भी पढ़ें :
* लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने का फैसला सही नहीं : असदुद्दीन ओवैसी
* नीतीश कुमार, राजद, BJP ने बिहार के लोगों को धोखा दिया : AIMIM असदुद्दीन ओवैसी
* अनुमति के बिना वृत्तचित्र दिखाने को लेकर चार लोग गिरफ्तार, औवेसी ने पुलिस की आलोचना की
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं