- कहा- कुमारस्वामी और जेडीएस नेताओं ने तबादलों के लिए पैसा लिया था
- कुमारस्वामी के कार्यकाल के दौरान इस तरह पैसे का लेनदेन होता था
- कुमारस्वामी ने कहा, यतींद्र "सुपर चीफ मिनिस्टर" की तरह काम करते हैं
जेडीएस के प्रदेश अध्यक्ष एचडी कुमारस्वामी के आरोपों पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने रविवार को पलटवार किया. कुमारस्वामी सिद्धारमैया और उनके बेटे पूर्व कांग्रेस विधायक यतींद्र पर बार-बार हमला कर रहे हैं. उन्होंने उन पर "ट्रांसफर के लिए पैसे" वसूलने का रैकेट चलाने का आरोप लगाया है. सिद्धारमैया ने कहा कि अगर किसी एक सरकारी अधिकारी के ट्रांसफर के मामले में भी यह साबित हो गया तो कि पैसा लिया गया है, तो वे राजनीति से संन्यास ले लेंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि कुमारस्वामी के कार्यकाल के दौरान इस तरह पैसे का लेनदेन होता था.
सिद्धारमैया ने कुमारस्वामी के हमलों के बारे में एक सवाल के जवाब में कहा, "मैंने आपसे कहा है कि आप इसके (कुमारस्वामी के आरोपों) के बारे में न पूछें. क्या मैंने पहले ही इसका जवाब नहीं दिया है? उन्हें कई बार ट्वीट (एक्स पर पोस्ट) करने दीजिए. वह इस बारे में बोल रहे हैं जो उन्होंने अपने कार्यकाल (सीएम के रूप में) के दौरान क्या किया था.“
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मुख्यमंत्री ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा, "वह (कुमारस्वामी) उस पैसे के बारे में बोल रहे हैं जो उन्होंने (कुमारस्वामी और जेडीएस नेताओं ने) तबादलों के लिए लिया था. उन्होंने उनके कार्यकाल के दौरान पैसे लिए थे. हमारे कार्यकाल में, हमने कोई पैसा नहीं लिया है. मैं पहले ही कह चुका हूं.. अगर यह साबित हो जाए कि मैंने ट्रांसफर के एक भी मामले में पैसे लिए हैं तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा.'' उन्होंने कहा, "उन्हें सौ बार ट्वीट करने दीजिए, मैं जवाब नहीं देना चाहता."
कुमारस्वामी ने हाल ही में 'पोस्टिंग/ट्रांसफर के लिए पैसा' घोटाले का आरोप लगाते हुए इसे यतींद्र और सिद्धारमैया के बीच फोन पर हुई बातचीत से जोड़कर देखने की मांग की थी. इसे सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से शेयर किया गया था. यह आरोप मुख्यमंत्री और उनके बेटे ने खारिज कर दिया.
कुमारस्वामी ने हमला जारी रखते हुए आरोप लगाया है कि जिस अधिकारी का नाम सीएम और उनके बेटे के बीच फोन पर हुई बातचीत में आया था, उसका नाम हाल ही में जारी पुलिस इंस्पेक्टरों की ट्रांसफर सूची में आया है. यतींद्र पर "सुपर चीफ मिनिस्टर" की तरह काम करने का आरोप लगाते हुए, जेडीएस नेता ने एक वीडियो क्लिप में सिद्धारमैया से इस्तीफा भी मांगा है.
पूर्व मुख्यमंत्री ने आज भी इस मुद्दे पर 'एक्स' पर पोस्ट की एक सीरीज में सिद्धारमैया पर मैसूर जिले में अपने वरुणा निर्वाचन क्षेत्र को अपने बेटे यतींद्र से आउटसोर्स करने का आरोप लगाया.
यतींद्र ने वरुणा क्षेत्र का 2018 से 23 तक प्रतिनिधित्व किया था. 2023 में उन्होंने अपनी यह सीट अपने पिता सिद्धारमैया के चुनाव लड़ने के लिए छोड़ दी. उन्होंन खुद किसी भी क्षेत्र से चुनाव नहीं लड़ा.
कुमारस्वामी ने अपनी पोस्ट में कहा, "वरुणा के लोगों ने आपको (सिद्धारमैया) चुना है. आपको अपना काम खुद करना होगा. अपने बेटे का निर्वाचन क्षेत्र आउटसोर्स क्यों किया? जब मैं सीएम था तो मैंने कभी भी अपने बेटे के निर्वाचन क्षेत्र को आउटसोर्स नहीं किया था. आपने बेटे का वरुणा आउटसोर्स किया है."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं