विज्ञापन
This Article is From Nov 13, 2023

VIDEO : हैदराबाद में गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने देवदूत बनकर महिला और बच्चे की बचाई जान

अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार ग्राउंड फ्लोर पर गोदाम में एक कार की मरम्मत का काम चल रहा था. इसी दौरान चिंगारी गोदाम में रखे केमिकल बैरल तक पहुंच गई और आग लग गई.

हैदराबाद में लगी भीषण आग में कई की मौत
  • इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं
  • घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम
  • घटनास्थल पर फंसे लोगों को भी बाहर निकाला गया है
नई दिल्ली:

हैदराबाद के कैमिकल गोदाम में लगी भीषण आग में अब तक 9 लोगों की मौत की खबर है. जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.घटना हैदराबाद के नामपल्ली की है. यहां एक चार मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर ये आग लगी है. आग की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने इमारत में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. सुरक्षित बाहर निकाले गए लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. 

हैदराबाद के सेंट्रल जोन के डीसीपी वेंकटेश्वर राव के अनुसार ग्राउंड फ्लोर पर गोदाम में एक कार की मरम्मत का काम चल रहा था.

इसी दौरान चिंगारी गोदाम में रखे केमिकल बैरल तक पहुंच गई और आग लग गई. देखते ही देखते आग ने इमारत की अन्य मंजिलों को भी अपनी चपेट में ले लिया और 9 लोगों की मौत हो गई. बता दें कि जांच में ये भी निकलकर सामने आ रहा है कि इस इमारत में बने गोदाम में तेल के भी कई बैरल रखे गए थे. इस वजह से भी आग ने  भीषण रूप ले लिया. 

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई है. जो आग बुझाने का काम कर रही है. फिलहाल इस पूरे मामले की जांच भी की जा रही है. फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर फंसे लोगों को बाहर निकालने में भी जुटी है. फायर ब्रिगेड के अनुसार 20 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.

जिन लोगों को इस बहुमंजिला इमारत से सुरक्षित बाहर निकाला गया है उनमें एक छोटा बच्चा भी शामिल है. इस बच्चे को रेस्क्यू करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह से फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने देवदूत बनकर इस बच्चे को इमारत से सुरक्षित बाहर निकाला है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fire At Hyderabad, Fire, Many Died In Hyderabad Fire
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com