- पटियाला-संगरूर बाईपास पर गांव पसियाना के पास भाखड़ा नहर पर बना पुल अचानक टूट गया
- पुल टूटते ही दो ट्रक उसके अंदर धंस गए और एक ट्रक में भीषण आग लग गई
- ट्रक में आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और दमकल विभाग को तुरंत सूचना दी गई
पटियाला-संगरूर बाईपास पर गांव पसियाना के पास पुल टूटने से एक बड़ा हादसा हो गया. भाखड़ा नहर पर बना पुल अचानक टूट गया.जिस वक्त ये हादसा हुआ पुल से ट्रक गुजर रहे थे. इस घटना में दो ट्रक पुल के अंदर धंस गए. इस दौरान एक ट्रक में आग लग गई, जिसकी वजह से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई. दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
#BreakingNews | पंजाब के पटियाला-संगरूर बाईपास पर गांव पसियाना के पास बड़ा हादसा. भाखड़ा नहर पर बना पुल अचानक टूट गया, जिससे दो ट्रक पुल में धंस गए. इस दौरान एक ट्रक में आग लग गई. दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. हादसे में किसी के हताहत होने की फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. #Patiala #Punjab
— NDTV India (@ndtvindia) November 19, 2026
नदी पर बना पुल टूटने से अफरातफरी
इस हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया. हालांकि पुल टूटने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है.हादसे में किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई जानकारी अब तक सामने नहीं आई है. इस घटना के कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिनमें पुल के अंदर धंसे ट्रक में धधकती तेज आग को देखा जा सकता है.
ये भी पढ़ें-शिक्षा की ऐसी ललक, उफनती नदी पार कर स्कूल जाने को मजबूर बच्चे, 1 साल पहले बारिश में बहा था पुल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं