विज्ञापन
This Article is From Sep 25, 2019

Hyderabad के कैब ड्राइवर ने जो पैसा लावारिस शवों के लिए किया था दान, उसी से हुआ उसका अंतिम संस्कार

हैदराबाद के एक कैब ड्राइवर विजय की रविवार को एक हीरो की तरह प्रशंसा हुई थी, जब उसने कम आय होने के बावजूद 6000 रुपये लावारिस शवों के अंतिम संस्कार के लिए दान किया था. लेकिन किसे मालूम था कि उसी पैसे से उसका ही अंतिम संस्कार किया जाएगा.

Also Read in
Hyderabad के कैब ड्राइवर ने जो पैसा लावारिस शवों के लिए किया था दान, उसी से हुआ उसका अंतिम संस्कार
विजय (दाएं) ने रविवार को एनजीओ को चलाने वाले गौतम कुमार को पैसे दिए थे.
हैदराबाद:

हैदराबाद के एक कैब ड्राइवर विजय की रविवार को एक हीरो की तरह प्रशंसा हुई थी, जब उसने कम आय होने के बावजूद 6000 रुपये लावारिस शवों के अंतिम संस्कार के लिए दान किया था. लेकिन किसे मालूम था कि उसी पैसे से उसका ही अंतिम संस्कार किया जाएगा. दो दिन बाद उसी पैसे से विजय का ही अंतिम संस्कार किया गया.

विजय ने कथित तौर पर रेलवे ट्रैक के नीचे लेटकर मंगलवार को खुदकुशी कर ली. उसने एक सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें मौत की वजह अपने अकेलेपन को ठहराया. सुसाइड नोट में लिखा हुआ था कि 'मैं अकेला था और किसी को भी मेरी मौत के लिए दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए. सुसाइड नोट में आगे लिखा हुआ था कि अकेलेपन से मैं बहुत परेशान हो गया था. शव मिलने से दो दिन पहले अनाथ विजय ने एक गैर-लाभकारी संस्था 'सर्व नीडी' से संपर्क किया था और दान किया था. 

इस अवसर पर शूट किए गए वीडियो में उसे एनजीओ चलाने वाले गौतम कुमार को पैसे सौंपते हुए दिखाया गया है. गौतम को वीडियो में कहते हुए सुना जा सकता है कि गरीब होने के बावजूद विजय ने 6 हजार रुपये दान किए और दूसरों से भी ऐसा करने की अपील की. फोटो में विजय मुस्कान के साथ गौथम को पैसा सौंपते हुए नजर आ रहे हैं.

बुधवार को गौतम को उस समय झटका लगा, जब उन्हें सूचित किया गया कि युवक ने खुदकुशी कर ली है. विजय का अंतिम संस्कार बुधवार शाम को 'सर्व नीडी' के स्वयंसेवकों द्वारा उसी पैसे से किया गया जो उसने दान किया था.   

(आत्‍महत्‍या किसी समस्‍या का समाधान नहीं है. अगर आपको सहारे की जरूरत है या आप किसी ऐसे शख्‍स को जानते हैं जिसे मदद की दरकार है तो कृपया अपने नजदीकी मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञ के पास जाएं.)

हेल्‍पलाइन नंबर:

AASRA: 91-22-27546669 (24 घंटे उपलब्ध)
स्‍नेहा फाउंडेशन: 91-44-24640050 (24 घंटे उपलब्ध)
वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्‍थ: 1860-2662-345 और 1800-2333-330 (24 घंटे उपलब्ध)
iCall: 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्‍ध: सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक)
एनजीओ: 18002094353 दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक उपलब्‍ध)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hyderabad, Cab Driver, Mental Health
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com