Viral Video: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स वसूलने के लिए इस्तेमाल होने वाले 'मल्टी-लेन फ्री फ्लो सिस्टम' का एक उबर टैक्सी ड्राइवर ने लूप होल ढूंढ निकाला है. अब इसी की मदद से वो हर ट्रिप के 145 रुपये बचा रहा है. हाल ही में इसका वीडियो बनाकर उसने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है.
'175 का टोल टैक्स, कटे सिर्फ 80 रुपये'
शिवा शर्मा ने इस ड्राइवर ने वीडियो में कहा, 'अगर कोई दिल्ली से मेरठ जाने के लिए एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करता है, तो उसके कार के फास्टैग से 175 रुपये एक तरफ के टोल टैक्स के कट जाते हैं. वहीं, उसी रूट से वापस आने पर कुल टोल 265 रुपये लगता है. लेकिन जब मैं इसी रूट पर सफर करता हूं तो मेरे टोल टैक्स के सिर्फ 80 रुपये लगते हैं और कुल 120 रुपये में मेरा आना-जाना हो जाता है.'
'नैनीताल/हापुड़ वाला एग्जिट बचाएगा पैसे'
उबर ड्राइवर ने बताया, 'यदि आप दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सराय काले खां से कार लेकर चलते हैं और डासना/नैनीताल वाले कट से नीचे उतर जाते हैं, तो इस दूरी का आपको कोई टोल नहीं कटेगा, क्योंकि ये हिस्सा टोल-मुक्त है. इस दूरी का टोल टैक्स तभी लगता है जब आप डासना से आगे मेरठ की तरफ जाते हैं. मैं इसी लूप होल का इस्तेमाल करता हूं.'
'एक्सप्रेसवे से उतरे और फिर वापस चढ़ जाएं'
ड्राइवर शिवा ने कहा, 'अपना टोल टैक्स कम करने के लिए मैं बस नैनीताल/हापुड़ वाला एग्जिट लेता हूं. करीब 50 मीटर चलता हूं और फिर वापस उसी एक्सप्रेसवे पर चढ़ जाता हूं. हाईवे के एंट्री और एग्जिट पॉइंट पर लगे ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन कैमरे मेरी गाड़ी को डासना से एंट्री होना मानते हैं. डासना से मेरठ का टोल टैक्स सिर्फ 80 रुपये है और वापसी का कुल 120 रुपये. इसी तरफ मैं अपने पैसे बचा लेता हूं.'
यहां देखें पूरा वीडियो:-
सोशल मीडिया पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स
एक यूजर ने लिखा, 'भाई, 3000 वाला NHAI वाला रिचार्ज करा लो. 200 टोल फ्री मिलेंगे. प्रति टोल 15 रुपये वह लेगा.'
दूसरे यूजर ने लिखा, 'सबको ये स्कीम नहीं बतानी थी.'
तीसरे यूजर ने लिखा, 'भाई मैंने भी एक बार ये ही तरीका अपनाया था और मेरे पैसे बच गए थे.'
चौथे यूजर ने लिखा, 'टोल वालों ने यह वीडियो देख लिया है, जल्द ही इसे बंद कर देंगे.'
यह भी पढ़ें:- ऋषिकेश में मिली लड़की को रूस घुमाने ले गया इंडियन यूट्यूबर, बोला- 'ये मुझे पहले हनीमून जैसा लगा'
यह भी पढ़ें:- हाथी के पैर के नीचे दबकर भी जिंदा बच गया बाइक सवार, हरिद्वार-देहरादून हाईवे का वीडियो वायरल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं