विज्ञापन

हैदराबाद में लड़की के चक्कर में भिड़ गए दो प्रेमी, एक ने दूसरे को 10 के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट

इस मामले का मुख्य आरोपी अल्लाबोइना साई किरण है, जिसने कथित तौर पर इस हत्या की पूरी योजना बनाई थी.पुलिस के अनुसार, मृतक यवन (अखिल) पिछले दो वर्षों से एक युवती के साथ संबंध में था. इसी युवती के चक्कर में पूरा मर्डर हुआ है.

हैदराबाद में लड़की के चक्कर में भिड़ गए दो प्रेमी, एक ने दूसरे को 10 के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट
hyderabad murder
  • हैदराबाद के चिल्कालगुड़ा पुलिस ने बीटेक छात्र बोम्मना यवन की हत्या के मामले में दस आरोपियों को गिरफ्तार किया
  • हत्या 7 मई को मेडिबावी इलाके में प्रेम संबंध को लेकर हुए विवाद के कारण हुई थी और आरोपियों ने योजना बनाई थी
  • मुख्य आरोपी अल्लाबोइना साई किरण ने इस हत्या की पूरी योजना बनाई थी और युवती से शादी करना चाहता था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
हैदराबाद:

हैदराबाद के चिल्कालगुड़ा पुलिस ने 21 वर्षीय बीटेक छात्र बोम्मना यवन उर्फ अखिल की हत्या के मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि हत्या 7 मई को मेडिबावी इलाके में हुई थी और इसकी वजह प्रेम संबंध को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है.डीसीपी रक्षिता मूर्ति ने बताया कि आरोपियों ने इस वारदात की करीब 4–5 दिनों तक योजना बनाई थी. पीड़ित के पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच के लिए पांच विशेष टीमें गठित कीं, जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

घटना की पूरी डिटेल जानिए

डीसीपी रक्षिता मूर्ति के मुताबिक, इस मामले का मुख्य आरोपी अल्लाबोइना साई किरण है, जिसने कथित तौर पर इस हत्या की पूरी योजना बनाई थी.पुलिस के अनुसार, मृतक यवन (अखिल) पिछले दो वर्षों से एक युवती के साथ संबंध में था, जिसे लेकर उसके परिवार की सहमति नहीं थी. बताया जा रहा है कि साई किरण भी उस युवती से शादी करना चाहता था और उसने पहले यवन को चेतावनी भी दी थी. 7 मई की रात, यवन अपने दोस्त सुब्बू के घर मेडिबावी इलाके में गया था.उसी दौरान आरोपियों का समूह वहां पहुंचा और उसका सामना किया.झड़प के दौरान एक आरोपी ने चाकू से हमला किया, और पुलिस के मुताबिक यवन को करीब 16‑17 बार चाकू मारा गया. इसके बाद अन्य आरोपी भी हमले में शामिल हो गए.

कौन-कौन हुआ गिरफ्तार 

हमले के बाद यवन को उसके दोस्तों ने तुरंत गांधी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें युवती के पिता नरसिम्हा यादव,चाचा मल्लेश यादव और श्रीशैलम यादव, भाई परमेश और एक नाबालिग शामिल हैं.इसके अलावा, साजिश और हमले में शामिल अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू, खून से सने कपड़े, मोबाइल फोन और एक दोपहिया वाहन बरामद किया है.अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तारियां तकनीकी साक्ष्यों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर की गई हैं.पुलिस ने सभी आरोपियों का ड्रग टेस्ट भी कराया, जिसमें दो आरोपी राहुल और शिवा के गांजा सेवन की पुष्टि हुई. सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत (ज्यूडिशियल कस्टडी) में भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें- तेलुगू एक्टर समेत दो लोगों की सड़क हादसे में मौत, हैदराबाद में केंटनर से जा टकराई कार

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com