विज्ञापन

हैदराबाद के जुबली हिल्स में रिटायर IAS की पत्नी का मर्डर, पुलिस को घरेलू कर्मचारियों पर शक, पूछताछ जारी

रिटायर्ड IPS अधिकारी विनय रंजन की पत्नी सुनंदा की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी. पुलिस फोरेंसिक और क्लू टीम के साथ जांच कर रही है. साथ ही आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

हैदराबाद के जुबली हिल्स में रिटायर IAS की पत्नी का मर्डर, पुलिस को घरेलू कर्मचारियों पर शक, पूछताछ जारी
जुबली हिल्स में रिटायर आईएएस की पत्नी की हत्या.

Hyderabad Crime News: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में रिटायर्ड IPS अधिकारी विनय रंजन की पत्नी सुनंदा का घर में शव मिला है. पुलिस का कहना है कि अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर वृद्ध महिला की हत्या की, फिर सोने के गहने और कीमती सामना लेकर फरार हो गया है. जहां हत्याकांड की यह वारदात हुई है, वह जुबली हिल्स में हाई-सिक्योरिटी वाले IAS अधिकारियों का क्वार्टर है.

हैदराबाद पुलिस कमिश्नर VC सज्जनार और अन्य अधिकारियों सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. फॉरेंसिक टीम और क्लू टीम ने घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए हैं और आसपास के इलाकों से CCTV फुटेज भी खंगाली जा रही है. पुलिस को घरेलू कर्मचारियों के शामिल होने का शक है और वे घर के नौकरों, परिवार से जुड़े अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है.

पड़ोसियों ने देखी थी संदिग्ध हलचल

हत्याकांड मामले में पुलिस ने बताया कि मामले में सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है. इमें घरेलू सहायकों और परिवार के जान-पहचान वालों की भूमिका भी शामिल है. घर से कुछ कीमती सामान गायब होने की खबर है. घटना के समय पीड़िता घर पर अकेली थीं. पड़ोसियों ने घर पर कुछ संदिग्ध हलचल देखने के बाद पुलिस को सूचना दी.

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच करने तथा आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं. घटनास्थल का DGP CV आनंद, ADG L&O महेश भागवत, CP VC सज्जनार और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी दौरा किया.

ये भी पढ़ें- आधी रात के 3 घंटे, सुनसान बस स्टॉप पर अकेली खड़ी महिला... लेडी IPS के ऑपरेशन ने खोले पुरुषों के कई राज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hyderabad Murder, Retire IAS Wife Murder, Jubilee Hills, Telangana News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com