पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले की जांच सीबीआई अपने हाथ में लेगी. सीबीआई केस को री- रजिस्टर करेगी. फिर पकड़े गए आरोपियों की कस्टडी लेगी. हिमंता बिस्वा सरमा आज असम के मुख्यमंत्री के तौर पर दूसरी बार शपथ ग्रहण करने जा रहे हैं. इधर, थलापति विजय की टीवीके को एआईएडीएमके ने भी समर्थन देने का ऐलान कर दिया है. विजय ने 10 मई को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोना न खरीदने की अपील के बाद दिल्ली से लेकर गुजरात तक के ज्वैलरी मार्केट में खलबली मच गई है.
Breaking News LIVE Updates....
मुंबई में 15 मई से 10% पानी की कटौती, BMC ने किया ऐलान
बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने बताया कि 15 मई से मुंबई में 10% पानी की कटौती की जाएगी. बीएमसी के पीआरओ के अनुसार, नगर निगम ने सोमवार को पानी के विवेकपूर्ण उपयोग के लिए एक सलाह जारी की, जिसमें कहा गया है कि आपूर्ति झीलों में जलस्तर काफी कम है. अधिकारियों ने मुंबई के नागरिकों से घबराने की अपील नहीं की और पानी का विवेकपूर्ण उपयोग करने की सलाह दी.

TVK को एआईएडीएमके का भी समर्थन
तमिलनाडु की राजनीति में उथलपुथल जारी है. एक समय थलापति विजय को मुख्यमंत्री बनने के लिए बहुमत का आंकड़ा जुटाने के लिए काफी जोर लगाना पड़ा, लेकिन अब एआईएडीएमके ने भी टीवके को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है. एआईएडीएमके नेता सीवी शनमुगम ने कहा, "एडप्पाडी के पलानीस्वामी ने डीएमके के समर्थन से मुख्यमंत्री बनने का प्रस्ताव रखा था. हालांकि, अधिकांश विधायकों ने इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया. परिणामस्वरूप, एआईएडीएमके किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन में नहीं है, और एक नया गठबंधन बनाना होगा. इसलिए, जनता के फैसले को स्वीकार करते हुए, एआईएडीएमके विधायक दल ने टीवीके सरकार को अपना समर्थन देने का निर्णय लिया है. एसपी वेलुमणि और जी हरि को क्रमशः विधायक दल का नेता और उपनेता चुना गया है... हम एकजुट रहेंगे."
PM मोदी के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग, समाजवादी पार्टी के सांसद पर FIR
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने के आरोप में समाजवादी पार्टी के सांसद अजेंद्र सिंह लोधी के खिलाफ महोबा के कोतवाली नगर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है. यह एफआईआर भाजपा नेता सत्येंद्र प्रताप गुप्ता की शिकायत पर दर्ज की गई है.
Uttar Pradesh | An FIR has been registered against the Samajwadi Party MP Ajendra Singh Lodhi in Kotwali Nagar Police Station in Mahoba for using derogatory language against Prime Minister Narendra Modi. The FIR has been registered on the complaint of BJP leader Satyendra Pratap…
— ANI (@ANI) May 12, 2026