विज्ञापन

पालतू बिल्ली की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी B.Sc छात्रा, जहर खाकर दे दी जान

हैदराबाद में पालतू बिल्ली की मौत के बाद बीएससी की एक छात्रा ने जहर खाकर जान दे दी. छात्रा दो साल से बिल्ली को पाल रही थी. बिल्ली की मौत के बाद वो बुरी तरह से टूट गई थी.

पालतू बिल्ली की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी B.Sc छात्रा, जहर खाकर दे दी जान
पालतू बिल्ली, जिसकी मौत के बाद छात्रा ने कर ली खुदकुशी.
हैदराबाद:

पालतू जानवरों (Pets) से प्यार की कई कहानियां आपने सुनी होगी. लेकिन एक हैरान करने खबर हैदराबाद से सामने आई है. हैदराबाद में पालतू बिल्ली की मौत से परेशान एक छात्रा ने जहर खाकर जान दे दी. यह घटना हैदराबाद के मीरपेट पुलिस स्टेशन के अंतर्गत घटी. मिली जानकारी के अनुसार 20 साल की छात्रा हिमाबिंदु ने बिल्ली की मौत से परेशान होकर जान दे दी. बताया गया कि हिमाबिंदु बीते दो साल से बिल्ली को बड़े स्नेह से पाल रही थी. हाल ही में बिल्ली की मौत हो गई, जिससे वह गहरे सदमे में थी. 

बिल्ली की मौत से टूट चुकी छात्रा ने कथित तौर पर वेंकटद्री कॉलोनी, बडागपेट स्थित अपने घर में कीटनाशक का सेवन कर लिया. जिसके बाद तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल ले गए, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका.


गोद ली हुई बिल्ली की मौत से टूट गई थी छात्रा

मीरपेट पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर शंकर कुमार ने बताया, "हिमाबिंदु ने कल अपनी गोद ली हुई बिल्ली की अचानक मौत के बाद जहर खाकर अपनी जान दे दी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उसके माता-पिता को सौंप दिया गया है." पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के बारे में अधिक जानकारी जुटाने के लिए जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढे़ं - पालतू कुत्ते का प्यार बना जानलेवा, 6 बार रुका दिल...महिला के काटने पड़े हाथ-पांव

यह भी पढ़ें - जंगल के 'राजा' को पालतू समझने की गलती कर बैठा बंदा, अगले ही पल दबोच ली गर्दन

हेल्पलाइन
वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्‍थ 9999666555 या help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्‍ध - सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक)
(अगर आपको सहारे की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्‍स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञ के पास जाएं)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com