विज्ञापन

सिंगापुर से लाए गए 70 ड्रोन हैदराबाद में जब्त, क्या बिना इंपोर्ट क्लियरेंस के लाए गए? कस्टम कर रहा जांच

Hyderabad News: कस्टम विभाग ये पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि इन ड्रोन्स को कहीं बिना सही डिक्लेरेशन या बिना इंपोर्ट क्लियरेंस के तो भारत नहीं लाया गया था .बता दें कि भारत में ड्रोन प्रतिबंधित हैं.

सिंगापुर से लाए गए 70 ड्रोन हैदराबाद में जब्त, क्या बिना इंपोर्ट क्लियरेंस के लाए गए? कस्टम कर रहा जांच
हैदराबाद एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग का एक्शन. (AI इमेज)
  • हैदराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने सिंगापुर से आए यात्रियों के पास से 70 ड्रोन जब्त किए गए हैं
  • सैयद एजाज अहमद कुनाकुलम मोहम्मद शफी के पास से 20 ड्रोन जिनकी कीमत 16.8 लाख रुपये बताई गई थी, बरामद किए गए
  • इंडिगो की फ्लाइट से सैयद असगर और यास्मीन ताज के सामान से 50 ड्रोन जब्त किए गए जिनकी कीमत लगभग 25 लाख रुपये है
हैदराबाद:

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने बड़ा एक्शन लेते हुए सिंगापुर से आने वाले यात्रियों से 70 ड्रोन जब्त कर लिए. इन ड्रोन की कीमत 41 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है. दरअसल कस्टम अधिकारियों ने 12 मार्च को सिंगापुर एयरलाइंस से हैदराबाद पहुंचे भारतीय नागरिक सैयद एजाज अहमद कुनाकुलम मोहम्मद शफी के सामान की जांच की थी. इस दौरान उनके पास से 16.8 लाख रुपये के 20 ड्रोन मिले थे.

यात्री के पास से 25 लाख के 50 ड्रोन जब्त

वहीं अन्य मामला इंडिगो की फ्लाइट से जुड़ा है. सिंगापुर से हैदराबाद पहुंचे सैयद असगर और यास्मीन ताज को कस्टम अधिकारियों ने रोककर उनके सामान की तलाशी ली. इस दौरान उनके पास से करीब 25 लाख रुपये की कीमत के 50 ड्रोन बरामद किए गए. ये सभी ड्रोन, कस्टम एक्ट 1962 के प्रावधानों के तहत जब्त किए गए हैं.

कहीं बिना इंपोर्ट क्लियरेंस के तो नहीं लाए गए भारत?

इन सभी को लेकर मामला भी दर्ज कर लिया गया है. जांच शुरू कर ये पता लगाया जा रहा है कि इन ड्रोन्स को कहीं बिना सही डिक्लेरेशन या बिना इंपोर्ट क्लियरेंस के तो भारत नहीं लाया गया था.बता दें कि भारत में ड्रोन प्रतिबंधित हैं. इसके इंपोर्ट के लिए उचित परमिशन की जरूरत होती है.

हैदराबाद हवाई अड्डे पर फ्लाइट्स कैंसिल 

इस बीच, हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 13 मार्च की सुबह 6 बजे से 14 मार्च की सुबह 6 बजे के बीच निर्धारित 13 इंटरनेशनल फ्लाइ्टस एयरलाइंस ने रद्द कर दीं. अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में मौजूदा स्थिति की वजह से मिडिल ईस्ट के कुछ हवाई क्षेत्र को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है. इस वजह से एहतियातन इन फ्लाइट्स को रद्द किया गया है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hyderabad Airport, Drone Seized, Singapore Drones, Hyderabad International Airport, Custom Department Rules
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com