West Bengal Election Result 2026 Updates: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद (Babri Masjid) निर्माण को लेकर सुर्खियों में आए हुमायूं कबीर भी अपनी अलग पार्टी बनाकर किस्मत आजमा रहे हैं. उन्होंने टीएमसी से निष्कासित होने बाद उन्होंने आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) पार्टी बनाई थी. उसी के बैनर तले वो रेजिनगर विधानसभा सीट (Rejinagar) और नाओदा सीट (Nowda) से चुनाव लड़ रहे हैं. पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों की गिनती शुरू हो चुकी है. चुनाव के परिणाम में हुमायूं कबीर को उम्मीद है कि उनकी पार्टी निर्णायक की भूमिका में रहेगी.
नाओदा सीट पर आगे चल रहे
ऐसा लग रहा है हुमायूं कबीर को नाओदा सीट पर बाबरी मस्जिद की चर्चा करके फायदा हुआ है. मुर्शिदाबाद जिले की नाओदा सीट से हुमायूं कबीर आगे चल रहे हैं. तीसरे राउंड में टीएमसी उम्मीदवार से 8 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं. हालांकि, हुमायूं कबीर की पार्टी शुरुआती रुझानों में कोई खास कमाल नहीं कर पा रही है. पार्टी सिर्फ एक सीट पर आगे चल रही है. वहीं, भाजपा 170 से ज्यादा और टीएमसी 100+ पर आगे चल रही है.
नाओदा सीट से ये हैं चार चर्चित चेहरे उम्मीदवार
- साहिना मोमताज खान (TMC)
- राणा मंडर (BJP)
- मातिउर रहमान (INC)
- हुमायूं कबीर (AJUP)
रेजिनगर सीट से प्रत्याशी
- अताउर रहमान (TMC)
- बापन घोष (BJP)
- जिल्लू शेख (INC)
- हुमायूं कबीर (AJUP)
हुमायूं कबीर ने पिछले साल मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा की थी, जिससे बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था. उस समय में तृणमूल कांग्रेस में थे, इसी मुद्दे के चलते TMC ने उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया. इसके बाद उन्होंने अपनी अलग राजनीतिक पार्टी बनाई. हुमायूं कबीर की पार्टी AJUP ने 115 सीटों से प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है. हुमायूं कबीर ने अपनी पार्टी के प्रदर्शन को लेकर आशावादी रुख रखते हुए कहा कि 22 सीटों में से एजेयूपी को कम से कम 5 से 8 सीटें मिलने की उम्मीद है.
दो चरणों में हुए थे पश्चिम बंगाल में चुनाव
पश्चिम बंगाल में सोमवार को विधानसभा की 294 सीटों में से 293 के नतीजे घोषित किए जाएंगे. बहुमत का आंकड़ा 148 है. राज्य में दो चरणों में हुआ मतदान 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को संपन्न हुआ. पहले चरण में विधानसभा की 152 सीटों पर वोट डाले गए, जिसमें 93.19 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया. दूसरे चरण में 142 सीटों पर 92.90 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। हालांकि, फाल्टा में दोबारा मतदान कराया जाएगा.
ये भी पढ़ें- Himanta Biswa Sarma Seat Result 2026: जलुकबारी से हिमंता बिस्वा सरमा की बिदिशा नियोग से टक्कर, जानिए कौन आगे?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं