विज्ञापन

Himanta Biswa Sarma Seat Result 2026: जीत की ओर हिमंता बिस्वा सरमा, जलुकबारी सीट पर 2002 से 'मामा' का कब्जा

Jalukbari Assembly Seat Result 2026: असम की हाईप्रोफाइल विधानसभा सीटों में से एक जलुकबारी पर सभी की निगाहें रहती हैं. यहां से हिमंता बिस्वा सरमा 2002 से लगातार जीतते आ रहे हैं. इस बार उनकी टक्कर कांग्रेस उम्मीदवार बिदिशा नियोग से है.

Himanta Biswa Sarma Seat Result 2026: जीत की ओर हिमंता बिस्वा सरमा, जलुकबारी सीट पर 2002 से 'मामा' का कब्जा
असम के मुख्यमंत्री जलुकबारी सीट से लड़ रहे हैं चुनाव.

Himanta Biswa Sarma Vidhan Sabha Election Result 2026: असम विधानसभा चुनाव के परिणाम आने में थोड़ी देर है, लेकिन मतगणना में भाजपा की बंपर जीत दिखाई दे रही है. इसके अलावा लोगों की असम की हाईप्रोफाइल सीट जलुकबारी पर नजरे हैं, जहां से असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा चुनाव लड़ रहे हैं. कांग्रेस ने यहां से हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ बिदिशा नियोग (Bidisha Neog) को उतारा है. शुरुआती रुझानों से लेकर अबतक असम के सीएम ही बढ़त बनाए हुए हैं. वैसे इस सीट से हिमंता 2002 से लगातार विधायक चुनते आ रहे हैं. हिमंता  इस बार भी जीत की ओर बढ़ रहे हैं.

इस समय असम में भाजपा (NDA) 99 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं, कांग्रेस 26 सीटों पर. AIUDF दो सीटों पर आगे चल रही है.

असम में भाजपा बंपर जीत की ओर बढ़ रही

असम में भाजपा एक बार फिर से बंपर जीत की ओर बढ़ रही है और सेंचुरी (100) लगाने से सिर्फ एक कदम दूरी पर दिख रही है. 2021 विधानसभा चुनावों की बात करें एनडीए ने 75 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि भाजपा ने 60 सीटें जीती थी. अगर इस बार के विधानसभा चुनावों के परिणाम की बात करे तो फिलहाल के रुझानों से लग रहा है कि इस बार भाजपा का एनडीए दल 90 से ज्यादा सीटें भी जीत सकता है.

2015 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए थे हिमंता बिस्वा सरमा

हिमंता 1990 के दशक से राजनीति में सक्रिय हैं. 1991 में वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे और उन्होंने 2015 में पार्टी छोड़ दी. फिर भाजपा में शामिल हो गए. 2016 विधानसभा चुनावों में सरबानंद सोनोवाल सीएम बने और 2021 का चुनाव भी उन्हीं के नेतृत्व में सड़ा. फिर 2021 में भाजपा में रहने के दौरान जलुकबारी से चुनाव भी लड़े. पिछले साल भी भाजपा जीती, लेकिन वह मुख्यमंत्री के तौर पर उम्मीदवार नहीं थे. वह जीत के बाद सीएम बने.

वह असम में भाजपा उन्हीं के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है. इन पांच वर्षों में वह पूर्वोत्तर की राजनीति में भाजपा के लिए एक राजनीतिक चेहरा भी बनकर उभरे हैं. 

722 उम्मीदवार मैदान में

राज्य की 126 विधानसभा सीटों के 722 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज हो जाएगा. शुरुआती रिझानों में तो भाजपा को बढ़त मिल रही है. एग्जिट पोल्स के सर्वे से भी संकेत मिले कि यहां फिर से भाजपा सरकार बन सकती है, लेकिन पूरी तस्वीर आज दोपहर तक साफ हो जाएगी. राज्य में वोटिंग 9 अप्रैल को हुई थी. इस बार 2.50 करोड़ से ज्यादा वोटर्स थे, जिनमें से 85.96% ने वोट डाला था.

असम में 126 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए 64 सीटें जरूरी हैं. BJP ने 90 सीटों पर उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है और कांग्रेस ने 99 सीटों पर. भाजपा के गठबंधन दल एनडीए में शामिल एजीपी (AGP) ने 26 सीटों पर उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है.

ये भी पढ़ें- Humayun Kabir Vidhan Sabha Seats Result: बाबरी मस्जिद से चर्चा में आए हुमायूं कबीर का हाल? इस साट पर आगे

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com