विज्ञापन
This Article is From Jun 06, 2025

स्‍टारलिंक को भारत में मिला लाइसेंस, जानें US, UK और यूरोप के देशों में कितने की पड़ती है इंटरनेट सर्विसेज 

स्‍टारलिंक की वेबसाइट के अनुसार कंपनी अमेरिका, यूके, जर्मनी, फ्रांस, स्‍पेन, स्विट्जरलैंड समेत यूरोप के तमाम देशों में मौजूद है. मार्च 2025 तक स्टारलिंक ने 18 अफ्रीकी देशों में आधिकारिक तौर पर लोकल सर्विसेज शुरू कर दी है.  

स्‍टारलिंक को भारत में मिला लाइसेंस, जानें US, UK और यूरोप के देशों में कितने की पड़ती है इंटरनेट सर्विसेज 
वॉशिंगटन:

स्‍पेसएक्‍स कंपनी के मालिक एलन मस्क के लिए शुक्रवार को दिन उस समय गुड न्‍यूज लेकर आया जब स्टारलिंक को भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विसेज देने के लिए दूरसंचार विभाग (DoT) से लाइसेंस मिल गया है. न्‍यूज  एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार यह कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है जो उसे देश में कमर्शियल ऑपरेशंस शुरू करने के एकदम करीब लेकर जाएगी. यूटेलसैट वनवेब और जियो सैटेलाइट कम्युनिकेशंस के बाद स्टारलिंक तीसरी कंपनी है जिसे देश में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विसेज देने के लिए लाइसेंस मिला है. अब सवाल यह है कि जब भारत में स्‍टारलिंक सर्विसेज लॉन्‍च करेगा तो वह किसी कीमत पर होंगी. 

कितने देशों में है स्‍टारलिंक 

कुछ वीडियोज और कुछ रिपोर्ट्स को देखने के बाद हमें कुछ आंकड़ें मिले हैं जिनसे अलग-अलग देशों में अलग-अलग डाटा प्‍लान की दरों का पता लगता है. स्‍टारलिंक की वेबसाइट के अनुसार कंपनी अमेरिका, यूके, जर्मनी, फ्रांस, स्‍पेन, स्विट्जरलैंड समेत यूरोप के तमाम देशों में मौजूद है. मार्च 2025 तक स्टारलिंक ने 18 अफ्रीकी देशों में आधिकारिक तौर पर लोकल सर्विसेज शुरू कर दी है.   

कहां पर कितने का प्‍लान  

यूएसए टुडे की रिपोर्ट के अनुसार यूके में स्‍टारलिंक रेजीडेंशियल प्‍लान पर अनलिमिटेड डेटा देता है.  वहीं वेबसाइट https://taun-tech.co.uk/ की रिपोर्ट के अनुसार स्टारलिंक यूके में तीन मुख्य टैरिफ प्लान देता है जो इंटरनेट, बिजनेस (प्रीमियम) और आरवी (एंटरटेनमेंट कैरियर्स) हैं.

इंटरनेट प्लान की लागत 75 पौंड प्रति माह है जिसमें डिवाइस की कॉस्‍ट 460 पौंड है. जबकि बिजनेस (प्रीमियम) प्लान की लागत 150 पौंड प्रति माह है, जिसमें डिवाइस की कॉस्‍ट 2410 पौंड है. आरवी प्लान  95 पौंड प्रति माह पर मिलता है जिसमें डिवाइस की कॉस्‍ट 460 पौंड है. हार्डवेयर, शिपिंग और हैंडलिंग शुल्क और टैक्‍स के लिए एक्‍स्‍ट्रा 40 पौंड का भुगतान करना होता है. जबकि जो भी डिवाइस इंस्‍टॉल होती है, वह कनेक्‍शन कट करवाते समय यूजर वापस कर सकता है. 

अब अमेरिका की बात करते हैं तो यहां पर भी स्टारलिंक मुश्किल जोन में लो अर्थ ऑर्बिट सैटेलाइट के जरिये अनलिमिटेड सैटेलाइट इंटरनेट प्रोवाइड करने का दावा करता है. अपने घर, आरवी, कैंपर यहां तक कि वहां पर लोग नाव के लिए भी वाई-फाई की सुविधा ले सकते हैं. हाइकर्स और यात्रियों के लिए स्टारलिंक मिनी मौजूद है. 

यूएसए टुडे की रिपोर्ट के अनुसार स्टारलिंक प्राइसिंग कुछ इस तरह से है 
रेजीडेंशियल प्‍लान: 80 डॉलर से 120 डॉलर हर महीने 
रोमिंग: 50 डॉलर से 165 डॉलर प्रति महीने 
डिवाइस 349 डॉलर से शुरू इंस्टॉलेशन शामिल नहीं है. 


वहीं ऑस्ट्रिया रेजीडेंशियल प्‍लान के लिए स्‍टारलिंक 50 यूरो प्रति माह तो ऑस्ट्रेलिया में 139 ऑस्‍ट्रेलियन डॉलर चार्ज करता है. जर्मनी की बात करें तो यहां पर रेजीडेंशियल प्‍लान 50 यूरो प्रति माह है. 

इन देशों में लॉन्चिंग नहीं! 

स्टारलिंक की वेबसाइट पर सऊदी अरब, पाकिस्तान, यूएई, थाईलैंड, तुर्की और वियतनाम जैसे देशों में अपनी सर्विसेज शुरू करने की महत्‍वकांक्षा के बारे में भी बताया गया है. जहां चीन, रूस, बेलारूस, सीरिया, अफगानिस्तान, ईरान और उत्तर कोरिया के लिए स्‍टारलिंक ने सर्विसेज शुरू करने का कोई इरादा नहीं किया है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Starlink India News, Starlink India Price, Starlink India Launch
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com