विज्ञापन
This Article is From Aug 14, 2018

हिन्दुस्तान की आज़ादी की लड़ाई के बारे में कितना जानते हैं आप...?

स्वतंत्रता दिवस की 71वीं वर्षगांठ पर हम आपके लिए पांच सवाल लेकर आए हैं, जिनके जवाब देकर आप अपनी जानकारी साबित कर सकेंगे, या जवाब गलत होने की सूरत में सही जानकारी हासिल कर सकेंगे...

हिन्दुस्तान की आज़ादी की लड़ाई के बारे में कितना जानते हैं आप...?
भारत अपनी स्वतंत्रता की 71वीं वर्षगांठ मना रहा है...
भारत को आज़ाद हुए 71 वर्ष पूरे हो गए हैं, और देश ने 1947 में हासिल हुई आज़ादी से अब तक बहुत कुछ हासिल कर लिया है... स्वतंत्रता के 71 साल बाद आज हमारा मुल्क दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हो चुका है, और सूचना तकनीक तथा अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में हम बाकी देशों के मुकाबले बेहद तेज़ी से तरक्की कर रहे हैं...

हमें जब हिन्दुस्तान का इतिहास पढ़ाया जाता है, बहुत-से क्रांतिकारियों और राजनेताओं के बारे में बताया जाता है, जिन्होंने अपना घर-बार छोड़कर भी देश की आज़ादी के लिए सब कुछ लुटा दिया... शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद और लाला लाजपत राय जैसे सैकड़ों-हज़ारों क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों की आहुति देकर स्वतंत्रता की इस नेमत को हमारी पीढ़ी को सौंपा, लेकिन फिर भी बहुत-से देशभक्त और उनसे जुड़ी ऐसी बातें हैं, जो हम शायद नहीं जानते...

हिन्दुस्तान की आज़ादी की लड़ाई में कई घटनाएं ऐसी रहीं, जिनके बारे में हम काफी कुछ जानने के बावजूद बहुत कुछ नहीं जानते, सो, आज हम आपके लिए ऐसे ही पांच सवाल लेकर आए हैं, जिनके जवाब देकर आप अपनी जानकारी साबित कर सकेंगे, या आपके जवाब गलत होने की सूरत में सही जानकारी हासिल कर सकेंगे...
 


उम्मीद है, आपको यह क्विज़ पसंद आई होगी, और इसमें आपको कुछ न कुछ नया जानने को मिला होगा... इसी तरह की ढेरों अन्य क्विज़ हम आपके लिए लाते रहेंगे, सो, लगातार इन पृष्ठों पर नज़र टिकाए रखिए, और देश-दुनिया, मनोरंजन और खेल जगत के बारे में अपनी जानकारी बढ़ाते रहिए...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Independence Day 2018, 72nd Independence Day, Azaadi Ke 71 Saal, News Quiz, India Quiz
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com