लुधियाना:
लुधियाना के सराबा नगर मोहल्ले में शनिवार को एक युवक ने तेजाब से हमला कर दुल्हन सहित तीन महिलाओं को घायल कर दिया। आरोपी फरार है।
पुलिस ने बताया कि तेजाब हमला उस समय हुआ जब पीड़िता अपनी शादी के लिए तैयार हो रही थी। हमलावर पार्लर में कुछ कागजात देने के बहाने से घुसा और दुल्हन पर तेजाब उड़ेल दिया।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीड़िता को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इस मामले में फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
लुधियाना, राजधानी चंडीगढ़ से 110 किलोमीटर की दूरी पर है।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
सराबा नगर, तेजाब से हमला, वधु पर तेजाब से हमला, Acid Attack, Acid Attack On Bride