हाईकोर्ट की ओर से 'जोड़े' को पुलिस संरक्षण देने के निर्देश के बावजूद राजस्थान के दौसा में एक 18 साल की किशोरी की उसके ही पिता ने इस कारण हत्या कर दी कि वह अनुसूचित जाति (SC) के एक युवक से शादी करना चाहती थी. ऑनर किलिंग के इस मामले में किशोरी के माता-पिता ने उसकी शादी किसी और से कर दी थी. इस कारण किशोरी अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई थी. बाद में इस जोड़े ने संरक्षण के लिए हाईकोर्ट की शरण ली थी लेकिन इन दोनों के दौसा लौटते ही किशोरी लापता हो गई. गुरुवार को पिता ने थाने पहुंचकर स्वीकार किया कि उसने बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी है.
राजस्थान के सीकर में दूल्हा-दुल्हन को मारी गोली, 2 आरोपी गिरफ्तार
18 साल की पिंकी, रोशन नाम के लड़के से प्यार करती थी लेकिन उसकी शादी किसी और के साथ कर दी गई थी. पिंकी और रोशन का मामला हाईकोर्ट तक गया और कोर्ट ने स्थानीय पुलिस को आदेश दिया कि उन्हें सुरक्षा दी जाए, पैसों की ज़रूरत पड़ने पर पिंकी और रोशन जैसे ही अपने घर दौसा लौटे. पिंकी के घर वालों ने रोशन के घर पर हमला बोल दिया. वे जबरन पिंकी को उठा ले गए. रोशन ने बताया कि पिंकी के पिता ने उसे जान से मार दिया और फिर थाने में पहुंचकर गुनाह क़बूल कर लिया. हाईकोर्ट के निर्देश के बावजूद 'सुरक्षा में गंभीर चूक' के मामले में पुलिस का कहना हे कि उन्हें सूचना नहीं थी कि पिंकी और रोशन वापस दौसा लौट चुके है, इसलिए सुरक्षा में चूक हुई है. रोशन के पिता कहते हैं कि प्यार करना कोई गुनाह नहीं है. इस मामले में पुलिस के साथ-साथ सवाल उस समाज पर भी उठता है जो कि अलग अलग जाति के लोगों के प्यार को नहीं समझ पाता.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं