विज्ञापन
This Article is From Dec 13, 2020

राजस्थान के सीकर में दूल्हा-दुल्हन को मारी गोली, 2 आरोपी गिरफ्तार

राजस्‍थान (Rajasthan) के सीकर (Sikar) में विदाई के बाद ससुराल जा रहे नवविवाहित दंपति को गोली मार दी. पुलिस ने दो आरोपियों को अरेस्ट किया है.

राजस्थान के सीकर में दूल्हा-दुल्हन को मारी गोली, 2 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. (सांकेतिक तस्वीर)
  • राजस्थान के सीकर की घटना
  • शादी से घर लौट रहे थे दूल्हा-दुल्हन
  • फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
सीकर:

राजस्‍थान (Rajasthan) के सीकर (Sikar) जिले में फेरों के बाद घर जा रहे दुल्हा-दुल्हन को गोली मारने की घटना सामने आई है. घटना में दोनों घायल हो गए. उनका इलाज चल रहा है. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, यह घटना नीम का थाना इलाके में शनिवार को उस समय हुई जब हेमराजपुरा गांव में शादी के बाद दुल्हन विदा होकर ससुराल जा रही थी.

पुलिस ने बताया कि बाइक पर सवार तीन युवकों ने उनकी कार का पीछा शुरू कर दिया. एक जगह इन लोगों ने कार रुकवाकर दूल्‍हे व दुल्‍हन पर गोली चलाई. इस हमले में दूल्‍हा-दुल्‍हन घायल हो गए.

राजस्थान : शख्स ने पत्नी की कैंची से गोदकर की हत्या, लाश के पास बैठकर खेलता रहा वीडियो गेम

सदर थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि एक घटनास्थल से फरार हो गया. आरोपियों ने इस दौरान पुलिस पर भी गोली चलाई़. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

VIDEO: रेखा जरे हत्‍या मामला : पुलिस का दावा, जिले का पत्रकार बाला साहबे मोठे है मास्‍टरमाइंड

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Couple Shot Rajasthan, Sikar Couple Shot, Rajasthan Police, Rajasthan News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com