विज्ञापन
This Article is From Oct 06, 2025

हिमाचल में बर्फबारी और बारिश से ठंड बढ़ी: लाहौल-स्पीति, कुल्लू, चंबा में ऑरेंज अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भी दोपहर से बारिश का दौर जारी है. बारिश और बर्फबारी से प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है. तापमान सामान्य से 5 से 7 डिग्री तक कम चल रहे हैं जिससे सर्दी बढ़ गयी हैं.

हिमाचल में बर्फबारी और बारिश से ठंड बढ़ी: लाहौल-स्पीति, कुल्लू, चंबा में ऑरेंज अलर्ट जारी
  • HP के लाहौल-स्पीति, कुल्लू और चंबा के ऊंचे क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी हो रही है और तापमान में गिरावट आई है
  • चंबा के मणिमहेश, कुगती व होली में 2 सेंटीमीटर तक ताजा हिमपात दर्ज हुआ है. केलांग में 5 सेंटीमीटर बर्फ जमी है
  • शिमला में बारिश जारी है जिससे ठंड बढ़ गई है और तापमान सामान्य से पांच से सात डिग्री कम चल रहा है
शिमला:

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति, कुल्लू और चंबा के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है. इन क्षेत्रों में कल से बर्फबारी जारी है. चंबा के मणिमहेश, कुगती व होली में दो सेंटीमीटर तक ताजा हिमपात हुआ है. सबसे ज्यादा लाहौल स्पीति के केलांग में 5 सेंटीमीटर बर्फ़ पड़ी है. किंन्नौर के किन्नर कैलाश, शिमला के चूड़धार में बर्फबारी का दौर लगातार जारी हैं. जानकारी के मुताबिक 7 और 8  अक्टूबर  तक मौसम इसी तरह बना रहेगा.

राजधानी शिमला में भी दोपहर से बारिश का दौर जारी है. बारिश और बर्फबारी से प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है. तापमान सामान्य से 5 से 7 डिग्री तक कम चल रहे हैं जिससे सर्दी बढ़ गयी हैं. हिमाचल प्रदेश के निचले और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है.

मनाली का अधिकतम तापमान 7.8 डिग्री तक गिर गया है. शिमला में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. वहीं केलांग का न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री सेल्सियस रह गया है. चंबा के डलहौजी के न्यूनतम तापमान में सबसे ज्यादा 6.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, यहां का पारा 6 डिग्री तक लुढ़क गया है.

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक शोभित कटियार ने बताया कि चंबा, कांगड़ा, हमीरपुर, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, मंडी और ऊना जिलों के लिए दो दिन तक भारी बारिश और तेज हवाओं (40-50 किमी/घंटा) का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जबकि अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं ऊंची चोटियों में बर्फबारी के आसार हैं लाहुल स्पिति में भारी बारिश का अलर्ट हैं. अक्टूबर माह में सामान्य से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है. फिलहाल प्रदेश 8 अक्टूबर तक मौसम खराब बना रहेगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Himachal Snowfall, Himachal Rain, Lahaul Spiti Weather, Kullu Snowfall, Chamba Snow, Shimla Rain, Himachal Temperature Drop
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com