हिमाचल प्रदेश में हमीरपुर जिले के नादौन अनुमंडल के एक दर्जन गांवों में कथित रूप से दूषित जल पीने से बीमार पड़ने वाले लोगों की संख्या बढ़कर रविवार को 535 हो गई. जिले के बान्ह, जांदगी गुजरां, जंडाली राजपुताना, पन्याला, पथियालु, नियति, रंगास चौकी हार, थेन और संकर समेत एक दर्जन गांवों के लोग जलजनित बीमारी की चपेट में आ गए हैं.
रंगास के पंचायत प्रमुख राजीव कुमार ने इससे पहले कहा था कि बीमार होने वाले लोगों की संख्या 300 को पार कर चुकी है, जिनमें से कुछ मरीजों को हमीरपुर के अस्पताल में भेजा गया है. इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि बीमार होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 535 हो गई है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कुमार ने कहा कि जलशक्ति विभाग द्वारा उपलब्ध कराया गया पानी पीने से प्रत्येक घर में दो से तीन लोग बीमार हो चुके हैं. उन्होंने कहा कि यह माना जा रहा है कि पानी में बड़ी मात्रा में जीवाणु होने के कारण बीमारी हो रही है. ग्रामीणों ने कहा कि एक निर्माणाधीन टैंक से पानी को फिल्टर किए बिना आपूर्ति की गई, जिससे यह बीमारी फैली है.
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग को मरीजों की उचित देखभाल करने का निर्देश दिया है. यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि दवाओं और अन्य सुविधाओं का अभाव न हो. मुख्यमंत्री सुक्खू स्वयं नादौन से विधायक हैं. सुक्खू ने मामले में राज्य एवं जिलास्तरीय एजेंसियों से संपूर्ण रिपोर्ट की मांग की है.
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (हमीरपुर) डॉ. आर के अग्निहोत्री की निगरानी में लोगों का उपचार करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रभावित गांवों में पहुंच चुकी हैं. जल शक्ति विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि विभाग ने प्रभावित गांवों में जलापूर्ति बंद कर दी है. विभाग के एक कनिष्ठ अभियंता ने बताया कि आपूर्ति बंद किए जाने के बाद लोगों को बोतल बंद पानी की अपूर्ति की जा रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं