विज्ञापन

हिमाचल को लेकर सियासी हलचल तेज, दिल्ली में सिक्खू, कई मंत्री भी बुलाए, कैबिनेट में बदलाव पर लग सकती है मुहर

जानकारी के मुताबिक, मंत्री पद की रेस में कुल्लू के विधायक सुंदर ठाकुर का नाम आगे चल रहा है.  वहीं पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल भी इस रेस में शामिल हैं. कांग्रेस का एक धड़ा आशीष को मंत्री बनाए जाने के पक्ष में है.

हिमाचल को लेकर सियासी हलचल तेज, दिल्ली में सिक्खू, कई मंत्री भी बुलाए, कैबिनेट में बदलाव पर लग सकती है मुहर
हिमाचल को लेकर सियासी हलचल तेज. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

हिमाचल प्रदेश में सियासी हलचल तेज है. राज्य में कैबिनेट विस्तार की खबरों के बीच सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू पिछले दो दिनों से दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं.कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें फेरबदल करने का सुझाव दिया था. जानकारी के मुताबिक, सुक्खू अपने सभी कैबिनेट मंत्रियों को दिल्ली बुला सकते हैं. उन्होंने 5-6 मंत्रियों को दिल्ली बुला भी लिया है. मंत्रियों को दिल्ली बुलाने से कैबिनेट फेरबदल को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. 

हिमाचल कैबिनेट में फेरबदल संभव

दरअसल दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान संग मंत्रिमंडल विस्तार और संभावित फेरबदल पर सभी दिग्गज नेताओं के साथ सुक्खू का मंथन चल रहा है. हिमाचल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर, जातीय, क्षेत्रीय संतुलन को बनाए रखे के लिए कैबिनेट में फेरबदल होना है.अंदरूनी सूत्रों के हवाले से जानकारी ये भी है कि सुक्खू कैबिनेट के एक या दो मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है.

हिमाचल कैबिनेट में फिलहाल एक पद खाली

बता दें कि हिमाचल कैबिनेट में फिलहाल एक पद खाली है. कहा जा रहा है कि कैबिनेट में किसी मजबूत नेता को लाए जाने की तैयारी है. ऐसा हो सकता है कि कम एक्टिव किसी मंत्री को ड्रॉप कर दिया जाए. हालांकि इसे लेकर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

मंत्री पद की रेस में सुंदर ठाकुर का नाम आगे

सामने आई जानकारी के मुताबिक, मंत्री पद की रेस में कुल्लू के विधायक सुंदर ठाकुर का नाम आगे चल रहा है.  वहीं पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल भी इस रेस में शामिल हैं. कांग्रेस का एक धड़ा आशीष को मंत्री बनाए जाने के पक्ष में है. सीएम सुक्खू और कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल कैबिनेट विस्तार और फेरबदल की संभावना पहले ही जता चुके हैं.

ये Video भी देखें:'Bulldozer Action से Bengal और UP तक...Himachal के CM Sukhu का बेबाक इंटरव्यू| TOP NEWS

ये भी पढे़ं-कंगना रनौत की फटकार पर भड़के BDO अधिकारी, एसोसिएशन ने जताया कड़ा विरोध

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Himachal Pradesh, CM Sukhu, Himachal Cabinet Expansion, Delhi Congress, Himachal Cabinet
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com