- हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में तेज बारिश के बाद सड़क पर पानी भर गया और बाढ़ जैसी स्थिति बन गई थी
- एक बाइक सवार तेज बहाव वाली पानी की धार में फंस गया था और उसकी जान खतरे में थी
- एक परिवार ने अपनी जान की परवाह किए बिना दुपट्टे की रस्सी बनाकर बाइक सवार को बचाया
हिमाचल प्रदेश के चंबा में आसमान से बरसती आफत के बीच इंसानियत की ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया.भटियात के ककीरा-कमलाड़ी मुख्य मार्ग पर देर शाम तेज बारिश के बाद सड़क पर पानी भर गया था. ऐसा लग रहा था कि जैसे बाढ़ आ गई है. तेज बहाव के बीच एक बाइक सवार पानी की धार में फंस गया और देखते ही देखते उसकी जान पर बन आई.
लेकिन संकट की इस घड़ी में एक परिवार ने अपनी जान की परवाह किए बिना मोर्चा संभाला और बाइक सवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.उनकी साहस, सूझबूझ और इंसानियत ने उफनते पानी के बीच एक जिंदगी बचा ली.
Chamba — A family travelling in their vehicle noticed a biker struggling for his life, stuck at the edge of the road with his bike, and immediately stepped in to help. The video is reportedly from the Banikhet side. pic.twitter.com/Gpa8tbByJQ
— Jammu City (@city_jmu) September 1, 2026
दुपट्टे की रस्सी बनाकर उफनते नाले से शख्स को बचाया
इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक परिवार की नजर पानी में फंसे बाइक सवार पर पड़ी. उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रोकी और महिलाओं ने अपने दुपट्टे की रस्सी बनाई और उस शख्स को इसी रस्सी के सहारे उफनते नाले से सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की.आखिरकार ये परिवार अपनी कोशिश में कामयाब हो गया. बाइक सवार बाइक वहीं छोड़ रस्सी के सहारे वहां सुरक्षित जगह पर आ गया. यह वीडियो बानीखेत इलाके का बताया जा रहा है.
तेज बहाव में फंसा था बाइक सवार
सोमवार शाम 6.30 बजे हुई मूसलाधार बारिश के बाद सड़क पर पानी ही पानी नजर आ रहा था. तेज बारिश के चलते सड़क ने देखते ही देखते उफनते नाले का रूप ले लिया, और इसी दौरान घटासनी के मामला गांव का एक बाइक सवार तेज बहाव के बीच फंस गया.पानी का बहाव इतना तेज था कि बाइक सवार के लिए खुद को संभाल पाना मुश्किल हो गया. हालात बिगड़ते देख मौके पर मौजूद एक परिवार ने बिना वक्त गंवाए मदद के लिए कदम बढ़ाया. परिवार के सदस्यों ने मिलकर बाइक सवार को तेज बहाव से बाहर निकाला और उसकी जान बचाई.तेज बारिश और उफनते पानी के बीच इस परिवार की सूझबूझ और साहस ने एक जिंदगी बचा ली
ये भी पढे़ं-चित्रकूट-सतना में फिर बाढ़ का खतरा, मंदाकिनी-सेमरावल नदी उफान पर, रामघाट डूबा, रेड अलर्ट जारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं