विज्ञापन

बेगूसराय में 'ऑटोमैटिक' हुआ हैंडपंप, बिना छुए कल से बह रहा पानी; ग्रोक ने बताई वजह

अंजलि कुमारी नाम की महिला ने एक्स पर यह वीडियो 18 सितंबर 2026 को शेयर किया है. यह इतना वायरल है कि कुछ ही कुछ ही घंटों में करीब 40 हजार लोगों ने इसे देख लिया है.

बेगूसराय में 'ऑटोमैटिक' हुआ हैंडपंप, बिना छुए कल से बह रहा पानी; ग्रोक ने बताई वजह
बेगूसराय में बिना चलाए हैंडपंप से लगातार निकल रहा पानी.
X@AnjaliKumari009

Viral Video: सोशल मीडिया पर 13 सेकंड का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक हैंडपंप से लगातार पानी बहता हुआ नजर आ रहा है. खास बात यह है कि इस हैंडपंप को कोई चला नहीं रहा है. किसी के छुए बिना ही यह पानी 'ऑटोमैटिक' तरीके से बाहर निकल रहा है. 

चमत्कार या विज्ञान?

एक्स पर इस वीडियो को लोग बिहार के बेगुसराय का बताकर शेयर कर रहे हैं. उनका ये भी कहना है कि यह पानी कल से ऐसे ही बह रहा है. वीडियो देखने के बाद कुछ लोग इसे चमत्कार बता रहे हैं, तो कुछ एआई की मदद से इसके पीछे की वजह जानने की कोशिश कर रहे हैं.

ग्रोक ने दिया जवाब

जब अंजली कुमारी नाम की महिला ने एक्स पर ग्रोक से इस 'ऑटोमैटिक' हैंडपंप के बारे में पूछा तो वजह सामने आई. ग्रोक ने बताया, 'बेगूसराय में हाल की बारिश और बाढ़ से भूजल स्तर काफी ऊपर उठ गया है. इससे हैंडपंप पर हाइड्रोस्टेटिक प्रेशर बन गया है, जिससे पानी खुद दबाव से बाहर आ रहा है. इसे आर्टेसियन वेल कहते हैं. यह एक सामान्य प्रक्रिया है, कोई चमत्कार नहीं है.'

लोगों ने की पुष्टि

सोशल मीडिया पर यह वीडियो ट्रेंड कर रहा है और लोग इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ इसे एआई का कमाल बात रहे हैं, तो कुछ इसे बाढ़ के समय दिखने वाला एक सामान्य नजारा बता रहे हैं. जबकि कुछ तंज कसते हुए कहा रहे हैं कि जब पानी सर से ऊपर हो जाता है तो ऐसा ही होता है.

यहां देखें पूरा वीडियो:-

15 जिले बाढ़ प्रभावित

बताते चलें कि नेपाल और बिहार में हुई भारी बारिश के कारण नदियों के जलस्तर में अचानक भारी बढ़ोतरी हुई है. आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, इस वजह से बिहार के 15 जिलों के लगभग 49.74 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. प्रभावित जिलों में पटना, भोजपुर, सारण, वैशाली, भागलपुर, बेगूसराय, बक्सर, समस्तीपुर, मुंगेर, कटिहार, लखीसराय, खगड़िया, पूर्णिया, मधेपुरा और अररिया शामिल हैं.

बाढ़ और सूखा एकसाथ

केंद्र सरकार में कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कहा, 'बिहार बाढ़ और सूखे, दोनों चुनौतियों से जूझ रहा है. राज्य और केंद्र सरकार मिलकर बाढ़ की स्थायी समस्या का समाधान खोज रही हैं. संकट की इस घड़ी में हम बिहार के लोगों के साथ मजबूती से खड़े हैं. बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने जल्द ही केंद्र की एक टीम बिहार आएगी.'

ये भी पढ़ें:- 'साउथ घूमकर समझ आया नार्थ इंडिया कितना पीछे है', दिल्ली के युवक का बयान सुन इंटरनेट यूजर्स ने लगाई क्लास

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Begusarai, Bihar News, Bihar Flood, Viral Video, Trending
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com