हिमाचल प्रदेश से मानसून की विदाई हो गई है और ठंड ने दस्तक दे दी है. इसी के साथ प्रदेश के कुछ हिस्सों में बर्फबारी भी शुरू हो गई है. 16 सितंबर की देर रात प्रदेश में सीजन की पहली बर्फबारी की शुरुआत धौलाधार की पहाड़ियों से हुई. इसके बाद से यहां लगातार बर्फ गिर रही है. जिसके चलते धौलाधार पर्वत श्रृंखला की तलहटी में बसे जिला कांगड़ा में हल्की ठंड पड़ना शुरू हो गई गई. लेकिन, प्रदेश के लिए पहली ही बर्फबारी आफत बन गई. लाहौल-स्पीति में 300 लोग फंस गए, जिनमें से 2 महिलाओं की मौत हो गई.

हिमाचल के कई हिस्सों में शूरू हुई बर्फबारी.
16,000 फीट से ऊंचे सभी पहाड़ों पर गिर रही बर्फ
बुधवार की देर रात से हो रही यह बर्फबारी केवल धौलाधार की पहाड़ियों तक ही सीमित नहीं है. प्रदेश के 16,000 फीट से ऊंचे सभी पहाड़ों पर बर्फबारी दर्ज की गई है. भरमौर में भी गुरुवार 17 सितंबर को बर्फबारी देखी गई है.
2 महिलाओं की हुई मौत
हिमाचल में बर्फबारी के दौरान होने वाली मुश्किलें भी शुरू हो गई. प्रदेश के लाहौल-स्पीति में एक पवित्र यात्रा के दौरान बर्फबारी के कारण 300 लोग फंस गए. सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. लेकिन, रेस्क्यू के दौरान दो महिलाओं की मौत हो गई.
(अनूप धीमान की रिपोर्ट)
ये भी पढ़ें...
दिल्ली-NCR से जम्मू तक मौसम बदला, सुबह तड़के बारिश और गरज-चमक; IMD ने जारी किया अलर्ट
हमारी कमाई और नौकरियां छीन रहा बदलता मौसम! हिमालय की पिघलती बर्फ ने बजाई खतरे की घंटी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं