देश के कई हिस्सों में बारिश से लोग परेशान हैं. उत्तराखंड के भी कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है. रुड़की में हुई मूसलाधार बारिश के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. घरों से लेकर हाइवे तक हर जगह कई फीट तक जलभराव देखने को मिल रहा है. रुड़की देहरादून हाइवे पर लोगों को कई फीट पानी से गुजरना पड़ा. साथ ही कई लोगों के वाहन भी बंद हो गए. आपको बता दें कि रुड़की शिक्षा नगरी पानी पर तैरती हुई नजर आई. शहर में चारों तरफ पानी ही पानी दिखा. साथ ही सड़कों पर जलभराव होने से लोगों को काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा है.
पंजाब हरियाणा में भी भारी बारिश
पंजाब और हरियाणा में रविवार को भारी बारिश हुई, जिससे कई स्थान जलमग्न हो गए और यात्रियों को सड़कों पर परेशानी का सामना करना पड़ा. हरियाणा के यमुनानगर जिले में भारी बारिश के कारण सोम नदी का जलस्तर बढ़ने से कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए.चंडीगढ़, मोहाली, लुधियाना, पटियाला, अमृतसर, होशियारपुर, रूपनगर और अंबाला समेत कई स्थानों पर बारिश हुई.अंबाला, लुधियाना, मोहाली और गुरुग्राम के कई इलाकों में जलभराव हो गया.मौसम विज्ञान विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार, दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में 129.7 मिलीमीटर बारिश हुई.
-
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | 'फिट इन नहीं, सबसे अलग दिखना जरूरी है', मोहिनी डे ने बताया Gen Z को मंत्र -
NDTV World Summit 2026: 9 साल की उम्र से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं मोहिनी डे, पिता थे पहले टीचर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज
दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव
राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में रविवार दोपहर भारी बारिश होने से कई इलाकों में जलभराव हो गया और यातायात जाम हो गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शाम को दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में और बारिश होने का अनुमान जताया है.आईएमडी ने कहा कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. सुबह 8.30 बजे आर्द्रता 92 प्रतिशत दर्ज की गई.आईएमडी ने दिल्ली के लिए ‘ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है, जो बेहद खराब मौसम और आवागमन में संभावित व्यवधान के लिए ‘तैयार रहने' का संकेत देता है.
ये भी पढ़ें-:
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का यलो अलर्ट, भूस्खलन से 135 से अधिक सड़कें बंद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं