विज्ञापन

मार्च में ही चलेगी लू! दिल्ली एनसीआर में फरवरी में चढ़ रहा पारा, अगले महीने क्या होगा मौसम का हाल

Delhi Weather News: दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत में मौसम तेजी से बदल रहा है. तापमान में बढ़ोतरी के साथ मार्च में कुछ राज्यों में लू के थपेड़े चलने की संभावना भी बन रही है

मार्च में ही चलेगी लू! दिल्ली एनसीआर में फरवरी में चढ़ रहा पारा, अगले महीने क्या होगा मौसम का हाल
Delhi Temperature Today
नई दिल्ली:

Delhi Weather Today : दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में तेज धूप के साथ गर्मी बढ़ती जा रही है. अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री तक पहुंच गया है, जिससे दोपहर के वक्त अभी से धूप में निकलना मुश्किल होने लगा है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने का संकेत दिया है.  IMD की मानें तो उत्तर-पश्चिम भारत यानी दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मार्च के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 अधिक रहने की संभावना है.

मार्च के पहले हफ्ते यानी 1-7 मार्च में ही उत्तर भारत के कई हिस्सों में पारा 32 से 35 तक पहुंच जाएगा. दिल्ली में फरवरी के अंत तक तापमान 31 से 33 डिग्री तक पहुंच गया है. मौसम विभाग की मानें तो मार्च में ही कुछ राज्यों में लू चलने लगी. राजस्थान और दक्षिण-पश्चिमी हरियाणा के कुछ हिस्सों में मार्च के दूसरे या तीसरे हफ्ते से ही लू (Heatwave) चलने की संभावना है. राजस्थान के कुछ इलाकों में तापमान 37-38 तक पहुंच जाने का अनुमान है.

रातों में भी बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग का मानना है कि न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) में भी 2 से 4 डिग्री बढ़ोतरी होगी, इससे रात में भी सर्दी कम हो जाएगी. पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) की कम सक्रियता के साथ बारिश भी कम रहेगी. मार्च के पहले हफ्ते यानी होली के आसपास 4 मार्च को कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, लेकिन ये पहाड़ी राज्यों हिमाचल और उत्तराखंड तक ही असर दिखाएगा. ऐसे में मैदानी इलाकों में शुष्क गर्मी जारी रहने की संभावना है.

Delhi Weather

Delhi Weather

क्यों बढ़ेगी गर्मी

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार ला नीना (La Nina) के हालात में अब बदलाव आ रहा है. यह मौसमी बदलाव भारत में समय से पहले और तीव्र गर्मी की वजह बनेगी. उत्तर भारत में इसका असर मार्च में देखने को मिलेगा. 

दिल्ली-एनसीआर : 33 से 35 डिग्री
राजस्थान: 35 से 38 डिग्री
पंजाब-हरियाणा: 31 से 34 डिग्री
उत्तर प्रदेश: 32 से 36 डिग्री

उत्तर पश्चिम भारत कई हिस्सों में तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री रहने की संभावना है. पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में दो पश्चिमी विक्षोभ 27 फरवरी और दूसरा 2 मार्च को आने की संभावना है. इस कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 27 और 28 फरवरी को हल्की बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं. 

पारा और चढ़ेगा

मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान से लेकर मध्य प्रदेश तक अगले सात दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री और बडढ़ेगा. कई हिस्सों में ये बढ़ोतरी 3 से 5 डिग्री होगी. मध्य और पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री ज्यादा रहेगा. महाराष्ट्र में भी गर्मी तेजी से बढ़ेगी.  
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com