राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय (Rashtrasant Tukadoji Maharaj Nagpur University) के रसायन विज्ञान की विभागाध्यक्ष ज्योत्सना मेश्राम ने सोमवार को यहां नौवीं मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने यह जानकारी दी. मेश्राम (56) शहर के जयताला के अष्टविनायक नगर की रहनेवाली थीं. पुलिस के अनुसार मेश्राम आठ दिन पहले ही अमेरिका से अपने बेटे से मिलकर लौटी थीं.
मेश्राम, बहिनाबाई चौधरी उत्तर महाराष्ट्र जलगांव विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति दिवंगत सुधीर मेश्राम की पत्नी थीं. वह यहां फ़ॉर्च्यून अपार्टमेंट की नौवीं मंजिल पर एक रिश्तेदार के यहां रहने आई थीं.
-
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर
महाराष्ट्र : पुणे में पत्नी के बाल काटने, मारपीट करने के आरोप में डॉक्टर गिरफ्तार
सोमवार तड़के करीब चार बजकर 30 मिनट पर उन्होंने रसोई के बरामदे से छलांग लगा दी. उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई. पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है. अधिकारी ने बताया कि उनके पति की इस साल मार्च में ही मौत हुई थी और हो सकता है कि तनाव की वजह से उन्होंने आत्महत्या की हो.
(अगर आपको सहायता की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ के पास जाएं)
हेल्पलाइन :
1) वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्थ - 9999666555 अथवा help@vandrevalafoundation.com
2) TISS iCall - 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्ध - सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं