कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकालने में व्यस्त है. वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने उनकी इस यात्रा को लेकर राहुल गांधी पर हमला बोला है. किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट लिखा. इस पोस्ट में उन्होंने राहुल गांधी पर आरोप लगाया और कहा कि मुझे बताया गया है कि राहुल गांदी ने अभी तक पूर्वोत्तर के लोगों से माफी नहीं मांगी है. जबकि वह वहां नफरत फैलाने और लोगों को बांटने के लिए घूम रहे हैं!!

उन्होंने आगे लिखा कि कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उत्तर-पूर्व के छोटे राज्यों में चुनाव जीतने की कोई वैल्यू नहीं है. कांग्रेस के 60 वर्षों के कुशासन ने पूर्वोत्तर को उपेक्षित और गरीब बना दिया, उग्रवाद और हिंसा के बढ़ने से पूर्वोत्तर के राज्य तबाह हो गए. अब नरेंद्र मोदी जी पूर्ण वित्तीय और कल्याणकारी सहायता के साथ पूर्वोत्तर को एक जीवंत क्षेत्र बना रहे हैं. पूर्वोत्तर को मौत और बर्बादी के काले कांग्रेसी दिनों की ओर धकेलने की कोशिश न करें.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
नागा मुद्दे पर बोले थे राहुल गांधी
बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कुछ दिन पहले ही भारत जोड़ो न्याय यात्रा को पूर्वोत्तर से शुरू किया है. इस यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मंगलवार को कहा था कि उनकी पार्टी दशकों पुराने नागा राजनीतिक मुद्दे के समाधान के प्रति प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने दावा किया था कि इस मुद्दे का समाधान खोजने के लिए केंद्र और एनएससीएन (आईएम) द्वारा 2015 में एक प्रारूप समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे, लेकिन कई नागा संगठनों को यह स्पष्ट नहीं है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी क्या करने की कोशिश कर रहे हैं और आगे का रास्ता क्या है.
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान पत्रकारों से की बात
राहुल गांधी ने कहा था कि एक समस्या है जिसके समाधान की आवश्यकता है.एक समस्या जिसके लिए बातचीत, एक-दूसरे को सुनना और समाधान पर अमल के लिए काम करना आवश्यक है और जहां तक प्रधानमंत्री का सवाल है, इसकी कमी है.कांग्रेस नेता रविवार को मणिपुर से शुरू हुई अपनी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान नगालैंड की राजधानी कोहिमा से करीब 30 किलोमीटर दूर चीफोबोजोउ में पत्रकारों से बात कर रहे थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं