मोदी 3.0 कैबिनेट (PM Modi New Cabinet) का चेहरा कैसा होगा? मोदी कैबिनेट में किन सहयोगियों को क्या-क्या मंत्रालय मिलेगा? क्या बीजेपी प्रमुख मंत्रालयों को सहयोगी पार्टियों को देने के लिए तैयार होगी...? ये कुछ ऐसे सवाल हैं, जिनका जवाब एनडीए की सहयोगी पार्टियों के साथ-साथ विपक्षी गठबंधन के दल भी जानना चाहते हैं. एनडीए में बीजेपी के बाद तेलुगू देशम पार्टी (TDP) और जनता दल युनाइटेड (JDU) सबसे बड़ी पार्टियां हैं. खबरों की मानें तो इन्होंने अपनी मांग, बीजेपी के सामने रख दी है. इधर, सुनने में आ रहा है कि कर्नाटक में सिर्फ 2 लोकसभा सीटें जीतने वाली जनता दल (सेक्युलर) ने भी मंत्रालय की मांग कर दी है. एनडीटीवी ने एचडी कुमारस्वामी से जानना चाहा कि उन्होंने किस मंत्रालय की मांग की है.
भविष्य में टिकने वाली सरकार
एनडीटीवी से बातचीत के दौरान एचडी कुमारस्वामी ने इस बात पर जोर दिया कि बीजेपी के साथ नए साझेदार "लंबे समय तक बने रहेंगे", क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पार्टी सहयोगियों के समर्थन पर बहुत अधिक निर्भर है. कुमारस्वामी ने कहा, "यह वर्तमान एनडीए गठबंधन (तेलुगु देशम पार्टी और जनता दल यूनाइटेड) खुले तौर पर माननीय प्रधानमंत्री के लिए प्रतिबद्ध हैं. यह सरकार भविष्य में टिकने वाली है. इसके अलावा, देश के लिए लोगों को स्थिरता की आवश्यकता है और उसके लिए आर्थिक मुद्दों को बनाए रखना है, हर कोई आपसी समझ के साथ काम करेगा."
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
...तभी हम उन चीजों पर कर सकते हैं चर्चा
बीजेपी ने 2014 में 282 सीटें और 2019 में 303 सीटें जीतीं, इस बार 240 सीटें हासिल कीं (272-बहुमत के निशान से 32 कम), लेकिन एनडीए सहयोगियों की मदद से {चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी (16 सीटें) और नीतीश कुमार की जेडीयू (12 सीटें)} बहुमत के आंकड़े को पार कर गईं और अब 293 पर पहुंच गईं. विपक्षी इंडिया ब्लॉक ने 232 सीटें हासिल कीं. यह पूछे जाने पर कि क्या जेडीएस ने कृषि जैसे किसी विशेष मंत्रालय की मांग की है, कुमारस्वामी ने कहा, "अब तक हमने किसी भी तरह की चर्चा नहीं की है. चुनाव नतीजों के बाद पिछले 3-4 दिनों में हर किसी का ध्यान विकास के बारे में था. मुझे लगता है कि आज से कैबिनेट विस्तार और पोर्टफोलियो के मुद्दे पर चर्चा होगी, तभी हम उन चीजों पर चर्चा कर सकते हैं."
साथ काम करने में कोई समस्या नहीं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नरेंद्र मोदी को (भाजपा के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेता के रूप में) अगली केंद्र सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है. शपथ समारोह रविवार शाम 5 बजे होगा. कुमारस्वामी ने मांड्या लोकसभा सीट भारी अंतर से जीती है. उन्होंने, "यह गठबंधन लंबे समय तक जारी रहेगा. पिछले साल जब माननीय गृह मंत्री ने मुझे चर्चा के लिए आमंत्रित किया था, उसी दिन हमने बहुत लंबे समय तक संबंध जारी रखने का फैसला किया था. मुझे लगता है कि दोनों पक्षों के साथ कोई समस्या नहीं है. हम दोनों पार्टियों को आपसी समझ के साथ काम करने में कोई समस्या नहीं है."
पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा के दामाद और प्रसिद्ध कार्डियक सर्जन डॉ. सीएस मंजूनाथ ने कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के भाई डीके सुरेश को हराकर बेंगलुरु ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की है. चर्चा है कि उनके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की मांग की जा रही है. कुमारस्वामी ने कहा, "हर कोई महसूस करता है कि वह बेहद बड़ा है, लेकिन उन्हें क्या पोर्टफोलियो मिलना चाहिए, इस बात का निर्णय बीजेपी आलाकमान पर छोड़ दिया गया है."
ये भी पढ़ें :- NDA सरकार में किस पार्टी के होंगे कितने मंत्री? जानिए मोदी 3.0 की नई टीम के बारे में
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं