हरियाणा के गुरुग्राम में सेक्टर 57 की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में गुरुवार सुबह साढ़े 9 बजे जोरदार ब्लास्ट (Gurugram Blast) होने से हड़कंप मच गया.बताया जा रहा है कि एक मकान के पास पड़े मलबे में जोरदार ब्लास्ट हो गया. ब्लास्ट इतना जोरदार था कि आस पास के घरों के शीशे तक टूट गए. बताया जा रहा है कि जब ये ब्लास्ट हुआ तो वहां से भैंसों का झुंड जा रहा था, जिस वजह से भैंस का बच्चा ब्लास्ट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई. धमाके की सूचना मिलते ही गुरुग्राम पुलिस के आला अधिकारियों और बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी.
ये भी पढ़ें-जल्द अमीर बनने के लालच में एल्विश यादव से मांगी 1 करोड़ की रंगदारी, गुजरात से गिरफ्तार
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
धमाके में भैंस के बच्चे की दर्दनाक मौत
आस पास के लोगों का कहना है कि धमाका इतना जोरदार था कि वहां से जा रहे भैंस के बच्चे का पैर शरीर से अलग होकर 150 मीटर आगे जा कर गिरा. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे एसीपी कपिल एहलावत ने बतया," गुरुग्राम पुलिस के कंट्रोल रूम से इस ब्लास्ट की सूचना मिली, जिसके बाद हमारी टीम मौके पर पहुंची. मौके पर डिजास्टर मैनेजमेंट टीम और बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया.
मौके पर पहुंची बम स्क्वायड टीम
इस धमाके से आसपास के घरों के शीशे भी टूट गए. फिलहाल इस मामले में लगातार तफ्तीश जारी है. तफ्तीश के बाद ही इस पूरी घटना का सच सामने आएगा".बम स्क्वायड टीम मौके पर मौजूद है. वह मलबे में धमाका होने का कारणों की जांच कर रही है. वहीं पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद है. मलबे को हटाकर आसपास के इलाके में जांच की जा रही है. डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया है.
ये भी पढ़ें-अमेरिका की AI कंपनी बिहार का बिहार में विस्तार, पटना में खोला पहला ऑफिस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं