सिलिकॉन वैली की एक कृत्रिम मेधा (एआई) कंपनी ने बिहार (US AI Office In Bihar) में कार्यालय खोला है, जिससे यह अमेरिका से राज्य में प्रवेश करने वाली पहली आईटी कंपनी बन गई है. सांता क्लारा मुख्यालय वाली टाइगर एनालिटिक्स ने इस महीने पटना में अपना पहला कार्यालय खोला है. टाइगर एनालिटिक्स के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) महेश कुमार ने हाल में एक साक्षात्कार में पीटीआई-भाषा से कहा, “हम उम्मीद कर रहे हैं कि हमने जो शुरुआती कदम उठाए हैं, उनसे आगे चलकर काफी प्रगति हो सकती है.”
ये भी पढ़ें-जहरीले सांप की जान बचाने के लिए पुलिसवाले ने मुंह से दिया सीपीआर, VIDEO देख हैरत में पड़े लोग
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पटना में खुला US की AI कंपनी का ऑफिस
फिलहाल कंपनी के भारत में लगभग 4,000 कर्मचारी हैं, इनमें से ज्यादातर चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद में हैं. बिहार से ताल्लुक रकने वले कुमार ने कहा कि कोविड महामारी के दौरान कंपनी के ज्यादातर कर्मचारी बिहार अपने घर चले गए और उन्होंने वहीं से काम करना शुरू किया. उन्होंने कहा, "अभी हमारे पास बिहार और झारखंड में लगभग सौ लोग हैं. वे घर से काम कर रहे हैं और वहां खुश हैं, वे वापस नहीं आना चाहते."
उन्होंने कहा, "ऐसे में हमें महसूस हुआ कि ये काफी प्रतिभाशाली लोग हैं. वे अपने घर बिहार में रहना चाहते हैं, लेकिन उनके पास वहां काम का अवसर नहीं है. जब हमने यह कार्यालय (पटना में) स्थापित किया, तब भी सोशल मीडिया पर बहुत सारी प्रतिक्रियाएं आईं. लोग वहां (बिहार में) टाइगर (एनालिटिक्स) के बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं ताकि वे वापस जा सकें और वहां से काम कर सकें."
अब अपने घर में रहकर काम कर सकेंगे बिहार के लोग
कुमार सिलिकॉन वैली में बिहार के अन्य सफल उद्यमियों के साथ नियमित रूप से बातचीत करते हैं. उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य अधिक समान विचारधारा वाले लोगों को एक साथ आने के लिए प्रोत्साहित करना है.टाइगर एनालिटिक्स मुख्य रूप से कृत्रिम मेधा और मशीन लर्निंग के क्षेत्र में एक सलाहकार कंपनी है. बिहार के उद्योग विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव संदीप पौंड्रिक ने पीटीआई-भाषा से कहा, "हमें उम्मीद है कि इस पहल को ध्यान में रखते हुए इसी तरह कई और कंपनियां बिहार आएंगी." बिहार के अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल इन गर्मियों में बिहार के सफल प्रौद्योगिकी उद्यमियों के साथ बैठक के लिए सिलिकॉन वैली गया था.
ये भी पढ़ें-दिल्ली पुलिस ने सेक्सटॉर्शन के शिकार लोगों को अपना निशाना बनाने वाला 'एसपी राम पांडे' को किया गिरफ्तार
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं