हरियाण में‘विपक्ष आपके समक्ष' कार्यक्रम के 8वें पड़ाव पर पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी-जेजेपी सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का एलान किया. म्हारी भिवानी के संबोधन के साथ शुरुआत करते हुए कहा कि आज की ये भीड़, ये जोश, ये जुनून केवल भिवानी में ही नहीं पूरे हरियाणा में जायेगा और बदलाव लेकर आयेगा. ये भीड़ इस इलाके में खुशहाली लेकर आयेगी.उन्होंने कहा कि भिवानी ने सारे रिकार्ड तोड़ दिये इसमें कोई दो राय नहीं है. उन्होंने अगला विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम राजीव गाँधी जयंती पर 20 अगस्त को हिसार में करने की घोषणा भी की.
अपने संबोधन में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मेरे मन में इस बात की टीस है कि जो प्रदेश 2014 में प्रति व्यक्ति आय, निवेश, नौकरी देने में, कानून-व्यवस्था में, खेल-खिलाड़ियों में पूरे हिंदुस्तान में नंबर 1 पर छोड़ा था आज वो प्रदेश बेरोजगारी, महंगाई, अपराध में टॉप में है.मेरा लक्ष्य मुख्यमंत्री की कुर्सी प्राप्त करना नहीं है बल्कि मेरा लक्ष्य हरियाणा से बेरोजगारी, महंगाई, अपराध, नशाखोरी को ख़त्म करना है.आज हर वर्ग इस सरकार से परेशान और दुखी है. कहीं क्लर्क, कहीं गेस्ट टीचर कहीं सफाई कर्मचारी धरने पर बैठे हैं.
-
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि प्रदेश की बीजेपी-जेजेपी सरकार हर वर्ग का अपमान कर रही है किसान, मजदूर, मनरेगा वर्कर, खिलाड़ी बेटियों, कर्मचारी, आंगनवाड़ी वर्कर, आशा वर्कर, चुने हुए सरपंचों का अपमान किया गया. सत्ता के अभिमान में काम कुछ कर नहीं रहे सिर्फ हुड्डा साहब का नाम लेते हैं. उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री, मंत्री, पार्टियों के अध्यक्ष सब हुड्डा साहब का ही नाम ले रहे हैं. दीपेंद्र हुड्डा ने जनता से कहा कि यदि प्रदेश में सारे बेईमान एक हो सकते हैं तो सारे ईमानदार एक होकर इस सरकार से लड़ेंगे और जीतेंगे.
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं