विज्ञापन
This Article is From Oct 16, 2019

हरियाणा विधानसभा चुनाव: PM मोदी कर रहे थे रैली, युवक ने मंच की ओर फेंके कागज और चिल्लाकर कहा- ‘कहां है बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ?'

रैली में करीब पांच मिनट तक हो-हल्ला हुआ और करीब पांच मिनट बाद पुलिस ने इस व्यक्ति को पकड़ लिया.

हरियाणा विधानसभा चुनाव: PM मोदी कर रहे थे रैली, युवक ने मंच की ओर फेंके कागज और चिल्लाकर कहा- ‘कहां है बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ?'
पीएम नरेंद्र मोदी.
  • हरियाणा में रैली कर रहे थे पीएम मोदी
  • पीएम मोदी ने जारी रखा भाषण
  • पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया
थानेसर(हरियाणा):

Haryana Assembly Election: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की एक चुनावी रैली में एक व्यक्ति ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' पर सवाल उठाते हुए नारे लगाए और उनके मंच की तरफ कुछ कागज फेंके. हालांकि, प्रधानमंत्री ने अपना संबोधन जारी रखा. इस व्यक्ति ने चिल्लाते हुए कहा, ‘कहां है बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ?' उसके बाद रैली में करीब पांच मिनट तक हो-हल्ला हुआ और करीब पांच मिनट बाद पुलिस ने इस व्यक्ति को पकड़ लिया. 

रैली में सादी वर्दी में मौजूद पुलिसकर्मियों ने व्यक्ति को मीडिया ब्लॉक के निकट रोका और उसे वहां से ले गए. रैली में मौजूद कई श्रोता अपने स्थान से खड़े होकर यह देखने लगे कि आखिर चल क्या रहा है? 

महाराष्ट्र में एक चुनावी रैली के दौरान बोले राहुल गांधी, जेब कतरे की तरह मोदी, मुद्दों से ध्यान भटकाते हैं

व्यक्ति की पहचान जगाधरी के रहनेवाले अशोक कुमार के रूप में हुई है. उसने मोदी के संबोधन स्थल की तरफ कागज भी फेंके थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करके लिखे गए पत्र में व्यक्ति ने कहा है कि यमुनानगर में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ 26 अगस्त को उसके शिक्षक ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया.

हरियाणा में बोले PM मोदी- 70 साल तक आपका पानी पाकिस्तान जाता रहा, ये मोदी उसे रोकेगा, काम शुरू कर दिया

व्यक्ति ने पत्र में आरोप लगाया है कि जब इस मामले की शिकायत पुलिस से की तो उन्होंने कोई कार्रवाई करने के बजाय छात्रा के माता-पिता पर ही प्राथमिकी दर्ज कर दी. कुमार ने आरोप लगाया कि धरने के बाद भी पुलिस ने प्राथमिकी नहीं वापस ली. इस मामले पर पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मामले में जांच चल रही है.

कपिल सिब्बल ने PM मोदी से कहा- तस्वीरें कम खिंचवाइए, अभिजीत बनर्जी को सुनिए और काम पर लग जाइए

VIDEO: भाजपा दोबारा हरियाणा की सेवा करे, जनता ने ये फैसला कर लिया: पीएम मोदी

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haryana Assembly Election 2019, PM Modi, Assembly Election 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com