हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अग्निवीर और बिना ब्याज के लोन को लेकर बड़ा ऐलान किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस अग्निवीर योजना को लेकर दुष्प्रचार कर रही है. यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहुत अच्छी योजना है. इससे स्किल्ड युवा तैयार होता है. इसमें युवाओं की 4 सालों की मेहनत बेकार नहीं जाएगी. उनके लिए पुलिस और फॉरेस्ट आदि की सीधी भर्ती में सीधी भर्ती करने का प्रावधान किया है. इसके लिए 10 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा. इन युवाओं को ग्रुप c और d में 3 तीन साल आयु सीमा की छूट मिलेगी. पहले बैच के लिए पांच साल की छूट मिलेगी. अगर कोई निजी कंपनी किसी अग्निवीर को 30 हजार रुपये वेतन देती है तो सरकार उस कंपनी को 60 हजार वार्षिक सब्सिडी देगी. अग्निवीरों को आर्म्स लाइसेंस भी दिया जाएगा. साथ ही अग्निवीर के अपना काम शुरू करने पर 5 लाख रुपये तक का बिना ब्याज कर्ज दिया जाएगा.
सड़क दुर्घटना पर इलाज और मुआवजा
इसके साथ ही मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अगर सड़क पर कोई टक्कर मार कर भाग जाता है तो केंद्र की तर्ज पर हरियाणा भी योजना शुरू कर रहा है. हरियाणा सरकार ऐसे मामलों में मुआवजा देगी और सरकार या प्राइवेट अस्पताल में इलाज की सुविधा देगी. सारा खर्चा सरकार करेगी. ये खर्चा हरियाणा रोड सेफ्टी योजना से होगा. इसको लागू करने के लिए एक स्थाई समिति बनाई जाएगी. जिसमें कई प्रतिनिधि शामिल होंगे. एक जिला स्तरीय कमेटी भी बनाई जाएगी. अगर दुर्घटना में पीड़ित की मौत हो जाती है तो मुआवजा परिजनों को मिलेगा.
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
किसानों और छोटे व्यापारियों के लिए यह
किसानों और छोटे व्यापारियों को मिट्टी का काम करने में परेशानी आ रही थी. क्योंकि कई बार उनका चालान हो जाता था. इसके लिए हम एक पोर्टल लॉन्च कर रहे हैं. इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने पर व्यापारी को पता चलेगा कि कहां से मिट्टी उठानी है और कहां ले जानी है. वह इसका प्रिंट आउट लेकर जाएगा. वह ऑफलाइन भी यह काम कर सकता है. वह माइनिंग विभाग में एक अर्जी देकर आएगा. उसका काम हो जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं