विज्ञापन

हाथ बंधे हुए, मुंह पर टेप... गुरुग्राम में घर में अकेली रही महिला की बेरहमी से हत्या, कई सामान गायब

गुरुग्राम में घर में अकेली रही महिला के साथ लूटपाट और हत्या का खौफनाक मामला सामने आया है. महिला के हाथ बंधे मिले, उसके मुंह पर टेप चिपकाए मिले, घर से कई कीमती सामान भी गायब मिले. पुलिस जांच में जुटी है.

हाथ बंधे हुए, मुंह पर टेप... गुरुग्राम में घर में अकेली रही महिला की बेरहमी से हत्या, कई सामान गायब
घर में बिखड़े पड़े सामान, जांच में जुटी पुलिस और महिला की पुरानी तस्वीर.
NDTV
  • गुरुग्राम के सोहना गांव में अकेली महिला नीतू की हत्या कर उसके घर से कीमती सामान लूट लिए गए हैं.
  • महिला के दोनों हाथ बंधे और मुंह पर टेप चिपका हुआ था जिससे उसकी दम घुटने से मौत हो गई थी.
  • घटना तब उजागर हुई जब महिला के पति और बच्चे स्कूल से लौटे और घर में बिखरा सामान देखकर संदेह हुआ.
गुरुग्राम:

दिल्ली-NCR में लाखों घर ऐसे हैं, जहां घंटों महिलाएं घर में अकेली रहती हैं. घर के पुरुष दफ्तर में, बच्चे स्कूल-कॉलेज में होते हैं.  इस दौरान घर में अकेली रह रहीं महिला की सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा होती है. इसलिए लोग गेटेड सोसायटी और गार्ड वाले एरिया में रहना पंसद करते हैं. लेकिन इसके बाद भी ऐसी घटनाएं सामने आ जाती हैं, जो डरा देती है. ऐसा ही एक ताजा मामला गुरुग्राम से सामने आया है. जहां घर में अकेली रही महिला की हत्या कर उसके घर से कीमती सामान लूट लिए गए. महिला के हाथ बंधे हुए मिले, मुंह पर टेप चिपका मिला. 

गुरुग्राम के सोहना का मामला

मामला गुरुग्राम जिले के सोहना स्थित गांव दौलाह से सामने आई है. बताया गया कि अज्ञात बदमाशों ने घर में अकेली मौजूद नीतू नामक महिला को बंधक बना लिया. दरिंदों ने उसके दोनों हाथ बांध दिए और सांस रोकने के लिए चेहरे व मुंह पर बुरी तरह टेप लपेट दी, जिससे तड़प-तड़पकर उसकी मौत हो गई. 

बच्चों को स्कूल से लेकर लौटे पति तब पता चला

हत्या के बाद बदमाश घर में रखे संदूक व अलमारियों को खंगालकर कीमती सामान लूटकर मौके से फरार हो गए. वारदात का खौफनाक खुलासा दोपहर करीब 2 बजे हुआ, जब मृतका के पति प्रशांत बच्चों को स्कूल से लेकर घर लौटे तो कमरे में बिखरा सामान देख जब वे अनहोनी की आशंका में भीतर दौड़े, तो बाथरूम में नीतू का बंधा हुआ शव देखकर उनके होश उड़ गए.

महिला के पति निजी स्कूल में शिक्षक हैं. उन्होंने घर की हालत देख आनन-फानन में पत्नी को सोहना के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पूरे गांव में मातम और भारी आक्रोश फैल गया.

पुलिस और FSL की टीम मौके पर जांच को पहुंची

सूचना मिलते ही सोहना के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) मुकेश यादव पुलिस बल और फॉरेंसिक (FSL) टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. फॉरेंसिक टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है. हत्यारों की धरपकड़ के लिए इलाके के सभी सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि जल्द से जल्द इस खौफनाक हत्याकांड का पर्दाफाश किया जा सके.

यह भी पढ़ें - गुरुग्राम में 35 लाख रुपये के चालान वाला ट्रक जब्‍त, आखिर, क्‍यों लोग नहीं भरते जुर्माना?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gurugram, Gurugram Crime News, Gurugram Police, Robbery Case, Gurugram Police News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com