गुरुग्राम के सिधरावली इलाके में निर्माणाधीन सोसायटी की दीवार गिरने से सात मजदूरों की मौत हो गई है. साथ ही मलबे में दबने से गंभीर रूप से घायल चार मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे के तुरंत बाद पुलिस, प्रशासन और SDRF की टीमें मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया.