विज्ञापन

'मेरा पीछा क्यों किया, ये हत्या की कोशिश', गुरुग्राम हिट एंड रन पीड़िता सिया ने मीडिया को सब कुछ बताया

सिया के साथ घटना रविवार सुबह गुरुग्राम की गोल्फ कोर्स रोड पर हुई. महिला ने बताया कि वह बाइकर्स के एक ग्रुप के साथ अपनी 'अप्रिलिया RS 457 स्पोर्ट्स' बाइक चला रही थी, तभी एक कार ने उसे टक्कर मार दी.

गुरुग्राम हिट-एंड-रन मामले की पीड़िता बाइकर सिया ने मीडिया से बात की.
  • 14 सितंबर को गुरुग्राम में एक महिला बाइकर को एक कार ने टक्कर मार दी.
  • हादसे के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ और कई तरह के सवाल उठाए गए.
  • मामले में अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. इस बीच पीड़िता सिया ने मीडिया के सामने अपनी बात रखी है.
नई दिल्ली:

गुरुग्राम हिट एंड रन मामले में पीड़ित बाइकर सिया ने मीडिया के सामने आकर बयान दिया है. इस दौरान, उन्होंने हादसे के बारे में विस्तार से बात की. हालांकि, पहले सिया ने कहा था कि मैं मीडिया के सामने नहीं आना चाहती हूं. मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए बाइकर सिया ने कहा, "मेरा पीछा क्यों किया गया? मैं अपनी लेन में चल रही थी. मुझे डर था कि वो कुछ कर ना दे. मेरे हाथ और पैर में चोट लगी है. ये हत्या की कोशिश का मामला था." सिया ने कहा, "मेरी राइड दिल्ली से गुड़गांव के बाइकर वन कैफे जा रही थी. मेरा कोई ऐसा ग्रुप नहीं है, जिसके साथ मैं चलती है. मैं अपने भाई के साथ भी राइड करती हूं. मुझे कोई शौक नहीं है, कार वाले को पिंच करने का. मैं बाइक एक साल से चला रही हूं."

आरोपी के वकील ने दावा किया था कि कार में आरोपी शख्स के साथ उसकी बहन भी थी. इस पर सिया ने पलटवार करते हुए कहा, "कार के अंदर सभी लड़के थे, कोई औरत नहीं थी."

हादसे के बाद क्या हुआ?

बाइकर सिया ने बताया कि हादसे के बाद मेरी बाइक का आगे और पीछे का ब्रेक टूट गया था. बाइक चलाने लायक नहीं थी. दूसरे राइडर ने मुझे देखा और मुझे पीछे बैठाया और फिर हम बाइकर वन कैफे गए.

उन्होंने कहा, "मैं बुरी तरह डर गई थी. मुझसे बिल्कुल भी बाइक नहीं चल रही थी. मेरे दूसरे राइडर ने मेरी बाइक चलाई और मैं दूसरी बाइक से घर तक आई."

'वे जानबूझकर हिट करके गए...'

सिया ने कहा कि राइड करते वक्त मुझे अपनी सुरक्षा देखनी होती है, तो मैं बाइक पर किसी और से क्यों पंगा लूंगी. पूरे देश के पास वीडियो है और देखा जा सकता है कि किसने गुनाह किया है. मुझे नहीं लगता कि उनकी कोई सफाई काम आएगी. हिट एंड रन का केस है, जानबूझकर वो हिट करके गए हैं. 

सिया ने आगे बताया कि गुरुग्राम पुलिस ने मुझे इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क किया था. 

'डर पैदा करना हमारी जिम्मेदारी...'

आरोपी युवक के वकील ने सिया पर पब्लिसिटी हासिल करने का आरोप लगाया है. इससे जुड़े सवाल पर सिया ने कहा, "सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने का मेरा मकसद यही था कि लोगों में डर नहीं है, रोड पर किसी को भी मारकर चले जाते हैं. इसके खिलाफ डर पैदा करना हमारी जिम्मेदारी है."

लॉ एंड ऑर्डर पर सिया के सवाल...

हादसे का शिकार हुईं सिया ने सवाल उठाते हुए कहा, "लॉ एंड ऑर्डर को लेकर गुरुग्राम में कोई व्यवस्था नहीं है." उन्होंने ट्रैफिक पुलिस पर भी सवाल उठाए और कहा कि जब तक कोई बाइकर ठुक कर मर ना जाए, तब तक क्या लॉ एंड ऑर्डर उठकर नहीं आएगा. अगर आप गुरुग्राम में बाइकर पर पाबंदी लगाते हैं, तो ये भी देखिए कि 4 व्हीलर गाड़ियों को बुरी तरह से चला रहे हैं, उनके लिए आप क्या कर रहे हैं? 

इंस्टाग्राम वीडियो में सिया ने उठाए कई सवाल

लेडी बाइकर सिया ने अपने नए इंस्टाग्राम वीडियो में आरोपी कल्याण बैंसला पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि यदि आरोपी को घटना का पछतावा था तो वह टक्कर मारने के बाद मौके पर क्यों नहीं रुका. सिया ने सवाल उठाते हुए कहा, 'अगर आपको मेरे लिए दुख हो रहा था तो आप कार से टक्कर मारने के बाद रुके क्यों नहीं? मेरी जान जा सकती थी.' उन्होंने कहा कि टक्कर के बाद आरोपी ने यह तक जानने की कोशिश नहीं की कि वह सुरक्षित हैं या नहीं.

गुरुग्राम में गोल्फ कोर्स रोड पर क्या हुआ?

यह घटना रविवार सुबह गुरुग्राम की गोल्फ कोर्स रोड पर हुई. महिला ने बताया कि वह बाइकर्स के एक ग्रुप के साथ अपनी 'अप्रिलिया RS 457 स्पोर्ट्स' बाइक चला रही थी, तभी एक कार उनका पीछा करने लगी.

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए पोस्ट में महिला ने आरोप लगाया कि कार में सवार लोग बार-बार उनकी बाइक के पास आए और इस तरह से व्यवहार किया, जिससे वे असहज हो गईं.

महिला ने कहा कि मैंने उनसे दूरी बनाए रखने के लिए कहा. इसके बजाय, कार में बैठे लोगों ने मुझे रुकने के लिए कहा. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gurugram Hit And Run Case, Sia Accident Case, Road Accident, Biker Accident, Delhi NCR
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com