- अब गुरुग्राम क्राइम ब्रांच करेगी दिव्या पाहुजा मर्डर केस की जांच
- दिव्या पाहुजा के शव को 10 लाख देकर लगवाया ठिकाने
- होटल से कार तक दिव्या के शव को खींचकर ले गए आरोपी
गुरुग्राम के एक होटल में एक पूर्व मॉडल और गैंगस्टर की पूर्व प्रेमिका दिव्या पाहुजा हत्या मामले (Divya Pahuja Murder Case) की जांच गुरुग्राम क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दी गई है. अब गुरुग्राम क्राइम ब्रांच की टीम दिव्या पाहुजा मर्डर केस की जांच कर रही है. बता दें कि मॉडल का शव अब तक बरामद नहीं हो सका है. गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक, एक होटल का मालिक और उसके साथी हत्या के आरोपी हैं. दिव्या के शव को आरोपियों ने खींचकर बीएमडब्य्यू कार में रखा था और फिर कहीं फेंक दिया. हालांकि पुलिस को अभी तक शव नहीं मिला है. हत्या की वजह भी पता नहीं चला पाई है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नए साल पर बाहर गई तो घर नहीं लौटी दिव्या
पुलिस ने बताया कि 27 वर्षीय दिव्या पाहुजा के परिवार से शिकायत मिली थी कि वह एक जनवरी को अपने दोस्त अभिजीत सिंह के साथ बाहर गई थी और तब से उसका पता नहीं चल रहा है. परिजनों ने पुलिस को बताया कि अभिजीत सिंह का गुरुग्राम में होटल सिटी प्वाइंट है. उन्होंने यह भी बताया कि दिव्या पाहुजा का फोन कई घंटों से बंद है.जब पुलिस ने होटल पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो देखा कि एक बेडशीट में शव को लपेटा गया और उसके कॉरिडोर में घसीटकर लाया गया. पुलिस ने अभिजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस पूर्व मॉडल के शव और होटल मालिक के दो साथियों को ढूंढ रही है.
होटल ले जाकर दिव्या के सिर में मारी गोली-पुलिस
मुंबई में एक कथित फर्जी पुलिस मुठभेड़ में एक गैंगस्टर की मौत के मामले में आरोपियों में शामिल एक पूर्व मॉडल की गुरुग्राम एक होटल में गोली मारकर हत्या कर दी गई, उसे कुछ महीने पहले ही जमानत मिली थी. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात पांच लोग पूर्व मॉडल दिव्या पाहुजा को कथित रूप से होटल में ले गये और वहां उन्होंने पाहुजा के सिर में गोली मार दी. गुरुग्राम पुलिस के अनुसार जब वे शव को एक कार में रखकर उसे ठिकाना लगाने ले जा रहे थे, तभी उनमें से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया.
गैंगस्टर की पूर्व प्रमिका थी दिव्या पाहुजा
बंबई उच्च न्यायालय ने पिछले साल जून में पाहुजा को जमानत दी थी. सात फरवरी, 2016 को मुंबई के एक होटल में गैंगस्टर संदीप गडोली की हुई हत्या के सिलसिले में पाहुजा को करीब सात साल पहले गिरफ्तार किया गया था. मुंबई पुलिस ने पाहुजा, उनकी मां और पांच पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया था. इन पुलिसकर्मियों ने कथित रूप से गैंगस्टर को मार डाला था.अब दिव्या पाहुजा की भी हत्या कर दी गई है. पुलिस उसके शव की तलाश कर रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं