विज्ञापन
This Article is From Oct 08, 2018

गुजरात में यूपी-बिहार के लोगों पर हमले में 342 लोग गिरफ्तार, पलायन रोकने की कवायद शुरू

गुजरात (Gujarat) के साबरकांठा जिले में 14 माह की बच्ची से बलात्कार के बाद राज्य में उत्तर भारतीयों पर हमले (Gujarat rape mob attacks) जारी हैं. अब तक इस मामले में 342 लोगों गिरफ्तार हुए हैं.

गुजरात में यूपी-बिहार के लोगों पर हमले में 342 लोग गिरफ्तार, पलायन रोकने की कवायद शुरू
गुजरात में हमले की वजह से डर के चलते घरों को लौट रहे यूपी-बिहार के लोग.
नई दिल्ली: गुजरात (Gujarat) के साबरकांठा जिले में 14 माह की बच्ची से बलात्कार के बाद राज्य में उत्तर भारतीयों, खासकर उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों पर हमले (Gujarat rape mob attacks) जारी हैं. अब तक इस मामले में 342 लोगों को गिरफ्तार किया है. बड़ी तादाद में उत्तर भारतीयों के पलायन को देखते हुए सरकार ने पुलिस को उन इलाकों में कैंप करने को कहा है, जहां यूपी-बिहार के लोग ज्यादा संख्या में रहते हैं. पुलिस लोगों को समझा-बुझाकर और सुरक्षा का आश्वासन देकर पलायन रोकने की कोशिश कर रही है. हालांकि भय के चलते यूपी-बिहार के लोगों का घर लौटने का सिलसिला जारी है. यूपी-बिहार जैसे गैर प्रांत के लोगों के ऊपर हमले के मामले में अब तक 42 मामले दर्ज हो चुके हैं. महेसाणा, बनास कांथा, साबर कंथा, पाटन में सुरक्षा के मद्देनजर 17 SRP की टीमें तैनात की गई है. यूपी-बिहार के लोग  जिस जगह पर काम कर रहे है वहा पर पेट्रोलिंग की जा रही है.  गांवों मे जाकर पुलिस को बैठक करने के आदेश हैं. स्थानीय लोगो की मदद से राहत कार्य जारी. 

गुजरात में रेप की घटना के बाद उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों पर हमला, 10 बड़ी बातें

डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट भी स्थानीय लोगों को समझाने में जुटे. खुफिया एजेंसियां भी जांच में जुटीं हैं. सोशल मीडिया के जरिए नफरत फैलाने के मामले में दो केस दर्ज कर कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. आपको बता दें कि बीते 28 सितम्बर को एक बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार के आरोप में बिहार के एक निवासी को गिरफ्तार किये जाने के बाद गैर-गुजरातियों को निशाना बनाया गया और सोशल मीडिया पर घृणा संदेश फैलाये गये.पुलिस महानिदेशक शिवानंद झा ने पत्रकारों को बताया,‘मुख्य रूप से छह जिले (हिंसा से) प्रभावित हुए है.

अहमदाबाद: बच्ची से रेप के बाद यूपी-बिहार के लोगों पर हमला, डर की वजह से गुजरात छोड़ रहे हैं वर्कर्स

मेहसाणा और साबरकांठा सबसे अधिक प्रभावित हुए है. इन जिलों में 42 मामलें दर्ज किये गये हैं और अब तक 342 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. जांच के दौरान आरोपियों के नाम सामने आने के बाद और लोगों को गिरफ्तार किया जायेगा’’. उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में राज्य रिजर्व पुलिस (सीआरपी) की 17 कंपनियों को तैनात किया गया है. उन्होंने कहा,‘‘गैर-गुजराती के निवास क्षेत्रों और उन कारखानों में जहां वे काम करते हैं, वहां सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस ने इन इलाकों में गश्त भी बढ़ा दी है.’’ डीजीपी ने बताया कि सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाने के लिए दो मामलें दर्ज किये गये है.

वीडियो-अहमदाबाद: बच्ची से रेप के बाद यूपी-बिहार के लोगों पर हमला 
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujrat News, Gujrat Attacs, UP-Bihar People In Gujrat, Ahamdabad, Gujarat Kshatriya Thakor Sena, UP, Bihar, Rape In Gujrat, Gujarat Rape Mob Attacks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com