गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Election Result 2022) में आम आदमी पार्टी (AAP) का सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला पूरी तरह से गलत साबित हुआ है. राज्य की खंभालिया विधानसभा सीट की बात करें तो यहां AAP के सीएम उम्मीदवार इसुदान गढ़वी (Isudan Gadhvi) चुनाव हार गए हैं. इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार अय्यर मुलुभाई हरदासभाई बेरा ने जीत हासिल की है.
इसुदान गढ़वी को आम आदमी पार्टी में शामिल हुए ज्यादा समय नहीं हुआ है. वह 14 जून 2021 में यानी पिछले साल ही 'आप' में शामिल हुए थे. उन्होंने आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ली थी. 'आप' ने इस बार उन्हें सीएम पद के उम्मीदवार के तौर पर खड़ा किया था. हालांकि, बीजेपी प्रत्याशी के हाथों उन्हें करारी शिकस्त मिली है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
खंभालिया सीट का सियासी समीकरण
खंभालिया की कुल आबादी के 7 प्रतिशत आबादी SC और ST समुदाय से है. खंभालिया में जाति के तौर पर प्रमुख जाति आहीर, जाडेजा, मुस्लिम, चारण, रबारी, भरवाड और मेर हैं. जिसका सबसे ज्यादा प्रभुत्व इस सीट पर है. इस सीट पर माडम परिवार का हमेशा से दबदबा रहा है. 2017 में इस सीट से बीजेपी के कालुभाई चावला को हराकर कांग्रेस के विक्रम माडम चुनाव जीते थे. विक्रम माडम को 79,172 वोट मिले थे, जबकि कालुभाई चावला को 68,313 वोट मिले थे.
इस सीट पर ये थे उम्मीदवार
खंभालिया विधानसभा सीट से अय्यर मुलुभाई हरदासभाई बेरा (बीजेपी), अहीर विक्रमभाई अर्जनभाई मादाम (आईएनसी), सोलंकी गोविंद हमीरभाई (बीएसपी), इसुदान गढ़वी (आप), चेतरिया लखुभाई लगधीरभाई (जीएनएनएस) और बुखारी याकूब मोहम्मद हुसैन (एआईएमआईएम) चुनावी मैदान में थे. निर्दलीय उम्मीदवारों में इब्राहिमभाई अमदभाई घवड़ा, नंगेश करसन जेशाभाई, नूरममद जुसाब परियानी, मंजुबेन काराभाई पिंगल, हमीर मकवाना का नाम शामिल है.
आपको बता दें कि गुजरात में बीजेपी ने रिकॉर्डतोड़ जीत हासिल की है. पार्टी ने विधानसभा की कुल 182 सीटों में से 154 सीटें जीत ली है. बहुमत का आंकड़ा 92 था. वहीं कांग्रेस को 16 और आम आदमी पार्टी को 5 सीटें मिली हैं. इस ऐतिहासिक जीत के बाद 12 दिसंबर को गांधीनगर में विधानसभा के पीछे हेलीपैड मैदान में CM की शपथ होगी. दिलचस्प बात यह है चुनाव प्रचार के दौरान PM मोदी ने कहा था- नरेंद्र का रिकॉर्ड भूपेंद्र तोड़ेंगे. चुनाव नतीजों में बिल्कुल यही नजर आ रहा है.'
ये भी पढ़ें:-
गुजरात चुनाव परिणाम : अमरेली में भाजपा, वाघोडिया में पार्टी के बागी और निर्दलीय उम्मीवार आगे
Election Results Live Updates : गुजरात में 'कमल' ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, हिमाचल में नहीं बदला 'रिवाज़'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं